सचिन तेंदुलकर के घर बजी शहनाई! बेटे अर्जुन तेंदुलकर बने दूल्हा, नई नवेली दुल्हन सानिया चंडोक संग आई पहली झलक
Arjun Tendulkar Sania Chandok wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी हो गई है। अब अर्जुन तेंदुलकर अपनी नई-नवेली दु्ल्हन के साथ मीडिया में नजर आए। अर्जुन और सानिया एक साथ काफी अच्छे नजर आ रहे थे और फैंस उनकी बलाइंया लेते थक नहीं रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में क्रिकेट, पॉलिटिक्स और बिजनेस की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हई हैं। आज 5 मार्च को दिन दोनों शादी के बंधन में बंधे।
शादी के कई वीडियोज आए सामने
शादी के बाद कई वीडियोज सामने आए हैं। एक वीडियो में अर्जुन और सानिया एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं और वरमाला पहनाने के बाद गले लगते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं।
कई क्रिकेट जगत की हस्तियां हुईं शामिल
शादी से पहले कई रस्में आयोजित की गईं। मेहंदी का कार्यक्रम मुंबई के Mahalaxmi Racecourse में रखा गया था। यह कार्यक्रम काफी निजी था, इसलिए इसमें सिर्फ परिवार और कुछ खास मेहमानों को ही बुलाया गया था। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर के कई पुराने क्रिकेट साथी भी नजर आए। समारोह में Ravi Shastri, Yuvraj Singh, Harbhajan Singh, Zaheer Khan, Irfan Pathan, Yusuf Pathan और Ajit Agarkar जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर मौजूद रहे।
मुंबई में ही अर्जुन और सानिया की शादी का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस खास दिन को दोनों परिवारों ने बहुत ही सादगी और खुशी के साथ मनाया। शादी में खेल जगत और समाज की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
पिछले साल की थी सगाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें, अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में एक निजी समारोह में सगाई की थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। अब आखिरकार दोनों ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications











