सोना का आंडा देने वाली मुर्गी है सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू, 25 की उम्र में हैं करोड़ों की मालकिन

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: मुंबई की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में इन दिनों सानिया चंडोक का नाम चर्चा में है। इसकी वजह सिर्फ ये नहीं है कि वो भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर हैं, बल्कि इसलिए भी है क्योंकि वो खुद एक सफल बिजनेसवुमन हैं। सानिया, एक ऐसे कारोबारी घराने से आती हैं, जिसकी पहचान भारत की हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में दशकों से स्थापित है।

सानिया के दादा रवि घई हैं, जो मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन और फिल्ममेकर हैं। घई परिवार 'ग्रैविस्स ग्रुप' का मालिक है, जिसके तहत कई बड़े ब्रांड जैसे कि इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल, द ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड), और बास्किन रॉबिंस इंडिया आते हैं। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में ग्रैविस्स फूड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने 624 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था, जो पिछले साल से 20% ज्यादा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घई परिवार की कुल संपत्ति करीब 16 अरब रुपये (1600 करोड़) है, जो सचिन तेंदुलकर की अनुमानित 14 अरब रुपये की संपत्ति से भी अधिक है।

सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पारिवारिक बिजनेस में जाने के बजाय अपने जुनून को प्रोफेशन में बदला।

2022 में उन्होंने मुंबई में 'मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी' की शुरुआत की। ये एक लग्जरी पेट ग्रूमिंग और केयर सर्विस है, जहां पालतू कुत्तों और बिल्लियों के लिए स्पा ट्रीटमेंट और ग्रूमिंग पैकेज उपलब्ध कराए जाते हैं। इस वेंचर में उन्होंने करीब 90 लाख रुपये का निवेश किया है। सानिया ने 2024 में वर्ल्डवाइड वेटरनरी सपोर्ट से वेटरनरी टेक्निशियन डिप्लोमा भी हासिल किया है, जो जानवरों के प्रति उनके लगाव को दिखाता है।

रवि घई की कंपनी Graviss Hospitality Ltd नाम से कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड है। इस शेयर की कीमत 42.92 रुपये हैं। कंपनी का मार्केट कैप 302.67 करोड़ रुपये है। रवि घई के पास इस कंपनी में 21 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर हैं। उनकी कंपनी होटल, आइसक्रीम, और रेस्टोरेंट चेन, फ्रोजन डेजर्ट बिजनेस में एक्टिव है। Kwality ब्रांड भी आइसक्रीम मार्केट में बेहद लोकप्रिय है।

वहीं उनके दादा मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन और फिल्ममेकर रवि घई हैं। जबकि उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में एक्टिव है, जो इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी (Brooklyn Creamery) के मालिक है। Graviss के मालिक रवि घई की करोड़ों में कमाई है। उनकी कंपनी ने FY23-24 में 2.23 करोड़ रुपये का कैपिटेल गेन किया था। उनका रेवेन्यू 624 करोड़ रुपये रहा। वहीं सानिया चंडोक का बिजनेस फिलहाल नया है, जिसका कैपिटल 10 लाख रुपये के करीब है।

सानिया और अर्जुन की नजदीकियों की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। दोनों बचपन के दोस्त हैं और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की भी सानिया करीबी दोस्त हैं। अब दोनों की सगाई हो चुकी है।

वहीं, सचिन तेंदुलकर की बात करें तो वे देश के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 1250 करोड़ रुपये है। क्रिकेट के अलावा उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। उन्होंने कई बिजनेस और रेस्टोरेंट में भी निवेश किया है। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है और वे मुंबई इंडियंस की आईपीएल टीम का हिस्सा हैं।

ऐसे में सचिन तेंदुलकर और उनके समधी की नेट वर्थ के बीच कंपेरिजन किया जाए तो साफ है कि कमाई के मामले में सानिया चंडोक का परिवार सचिन तेंदुलकर से कहीं ज्यादा आगे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X