होने वाली बहू सानिया के साथ डिनर पर निकले सचिन तेंदुलकर, अंजलि और सारा ने पल पल रखा अर्जुन की मंगेतर का ख्याल

Sachin Tendulkar Family Spotted With Saaniya Chandhok: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर बहुत जल्द अपने घर पर बहू का स्वागत करने वाले हैं। अर्जुन तेंदुलकर के साथ सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में आई सानिया चंदोक रातों रात सेंसेशन बन चुकी हैं। अब इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर के पूरे परिवार के साथ सानिया का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डिनर के बाद बाहर आए और इस दौरान सानिया भी उनके परिवार के साथ ही थी। वीडियो में सारा सानिया का हाथ पकड़कर उन्हें पूरी फैमिली के साथ खड़ा कर पोज दिलवाती हैं। इस दौरान अंजलि भी पल पल सानिया का ख्याल रखती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सचिन-अंजलि-सारा और सानिया सभी साथ में एक ही गाड़ी से रवाना हो गए।
हालांकि आपको बता दें कि ये सानिया का कोई नया वीडियो नहीं है बल्कि सितंबर 2023 का वीडियो है। इससे साफ है कि सानिया और तेंदुलकर परिवार की जान पहचान नई नहीं बल्कि सालों पुरानी है। इसके साथ ही सानिया अर्जुन और सारा की भी काफी अच्छी दोस्त रही हैं। यहां तक ये साथ में वेकेशन भी मनाते दिखाई देते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सानिया चंडोक, रवि घई की पोती हैं। रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड 'ब्रुकलिन क्रीमरी' के मालिक हैं। सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक किया है। अर्जुन तेंदुलकर अगले महीने 26 वर्ष के हो जाएंगे। हालांकि सानिया की सही उम्र का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि वह करीब 24 से 25 वर्ष की हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











