सचिन मीणा ने लगाया DJ तो बीच सड़क पर नाचीं Seema Haider, 9वें महीने में ऐसा डांस देख हैरान रह गए मोहल्ले वाले

Sachin Meena-Seena Haider Video Viral: पाकिस्तान से जब से सीमा हैदर भारत आई हैं तब से एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब वह चर्चाओं में ना आई हों, कभी उनके बयान सुर्खियों में आ जाते हैं तो कभी उनके अतरंगी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सीमा और सचिन की डांस जोड़ी भी लाइमलाइट में रहती है। दोनों अकसर किसी ना किसी बॉलीवुड गाने पर डांस करते दिखते हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर का ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए है।
सीमा हैदर का डांस वीडियो वायरल
जी हां, वायरल हो रहे सीमा हैदर के इस वीडियो में देख सकते हैं कि सीमा हैदर सड़क पर खड़ी होकर डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सीमा हैदर के इंस्टा हैडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा अपनी जेठानी के कुआं पूजन में जाती हैं। वह लाल साड़ी और डार्क मेकअप में नजर आ रही हैं। घर में हो रहीं रस्मों को लेकर सीमा हैदर बेहद खुश नजर आ रही हैं। सीमा हैदर यह सब पहली बार देख रही हैं इसीलिए वह उत्साहित होती दिख रही हैं।
कभी भी हो सकती है सीमा हैदर की डिलीवरी
भाभी के कुआं पूजन की रस्म और बच्चे के नाम करण की रस्म को लेकर सचिन मीणा भी बहुत एक्साइटेड दिखते हैं। सचिन मीणा सड़क पर ही डीजे लगाते हैं और वहीं सीमा हैदर बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर गाने 'नइयों नइयों' पर डांस करती दिखती हैं। सीमा की इतनी खुशी और डांस देख लोग उन्हें समझाते भी हैं कि उन्हें थोड़ा ध्यान देना चाहिए क्योंकि सीमा हैदर भी प्रेग्नेंट हैं और यह उनका नवां महीना चल रहा है। कभी भी उनकी डिलीवरी हो सकती है। बता दें कि यह सीमा हैदर और सचिन मीणा का पहला बच्चा है। सीमा के इससे पहले चार बच्चे हैं जो गुलाम हैदर के हैं। यह उनकी पांचवीं प्रेग्नेंसी है।


Click it and Unblock the Notifications