पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर संग सचिन मीणा अब करते हैं ऐसा सुलूक, अकेला देख मुंह पर मारे चांटे-ही चांटे, VIDEO

Seema Haider- Sachin Meena Viral Video: सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं सीमा हैदर आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं। सीमा को भारत में रहते हुए लंबा समय बीत चुका है। सीमा वैसे तो पाकिस्तान से अपने चारों बच्चों को लेकर आई हैं, लेकिन यहां भारत में भी सीमा और सचिन की एक बेटी हुई है। जिसका नाम सीमा ने भारती मीरा मीणा रखा है। सीमा आए दिनों भारती के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी वह भारती संग खेलती हैं तो कभी वह मार भी लगा देती हैं।
सीमा के मुंह पर मारा सचिन ने तमाचा
सीमा का मीरा को मारना सचिन मीणा को पसंद नहीं आता है। वह कई बार सीमा पर इस बात को लेकर गुस्सा कर चुके हैं। पिछली बार सीमा ने अपनी ही बेटी मीरा का गाल काट लिया था जिसके बाद सचिन ने सीमा के मुंह पर तमाचा जड़ दिया था। वहीं अब एक और दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन मीणा गुस्से में सीमा का सिर पकड़ते हैं और फिर एक तमाचा भी लगा देते हैं, लेकिन उसके बाद जैसे ही वह कैमरा देखते हैं वह मुस्कुराने लगते हैं, लेकिन सीमा सचिन से काफी नाराज हो जाती हैं।
सचिन सीमा का वीडियो देख लोगों ने कही ये बात
बता दें कि दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- असली का मारो तब जानें। वहीं दूसरे ने लिखा- सचिन में अचानक से इतनी हिम्मत कहां से आई। सोशल मीडिया पर सचिन और सीमा का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications