पाकिस्तान वालों में दिमाग कम है...सचिन मीणा ने पाक की जमकर की बुराई तो सीमा हैदर का बन गया मुंह, दिया ये जवाब

Sachin Meena

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन यहां तो प्यार अंधा भी है बहरा भी है और गूंगा भी है। दरअसल यहां बात चल रही है। उस कपल की जो आए दिनों चर्चाओं में बना रहता है। जी हां, सही समझे आप हम बात कर रहे हैं सीमा और सचिन की। सीमा हैदर ने अपने प्यार को साबित करने के लिए बड़ा कदम उठाया।

सचिन मीणा को पाने के लिए सीमा हैदर सरहदें पार करके भारत दौड़ी चली आईं। वह खुद तो आई ही हैं और अपने चार बच्चे भी लेकर आई हैं। वहीं हाल ही में सचिन और सीमा के एक बेटी हुई है। सीमा के पांचों बच्चे एक साथ रहते हैं। हालांकि सीमा जितना करती हैं उससे ज्यादा सचिन सीमा के पाकिस्तानी बच्चों के लिए कर देते हैं।

पाकिस्तानियों के लिए क्या कह गए सचिन मीणा

कभी बच्चों के लिए सचिन खाने पीने का सामान लेकर आते हैं तो कभी उनके लिए नए कपड़े, लेकिन सचिन के प्यार के साथ-साथ सीमा और सचिन का तकरार भी देखने को मिलता है। बता दें कि हाल ही में सचिन मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर खेत पर जाती हैं ताजा साग तोड़ने के लिए। तभी सचिन मीणा कह देते हैं कि सही कहते हैं लोग पाकिस्तान वालों में वैसे ही दिमाग कम है।

सीमा हैदर ने दिया जवाब

सचिन की इस बात को सुनते ही सीमा हैदर का मुंह बन जाता है, लेकिन बाद में वह कहती हैं कि हमम... पाकिस्तान वालों में दिमाग कम होगा मैं तो हिंदुस्तानी हूं। सीमा हैदर इसके बाद फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गाना गाना शुरू कर देती हैं। सीमा हैदर यहां सचिन को बड़ी ही चालाकी से जवाब देती नजर आती हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर यह वीडियो खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा- एक दम सही कहा सचिन भाई ने। वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा कोई कितना भी कुछ कह दे लेकिन सीमा बुरा नहीं मानती।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X