पाकिस्तान की हुई फजीहत तो फूट फूटकर रोईं Saba Qamar, एयरपोर्ट पर ली गई तलाशी, पहलगाम अटैक के बाद वीडियो वायरल

saba qamar

Saba Qamar crying on Pakistan Position- पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दुनिया के सामने पाकिस्तान के पासपोर्ट की औकात बता रही हैं। उनका कहना है कि वो क्या क्या झेलती हैं और किस बेज्जती का सामना उनको करना पड़ता है वो काफी दुखद है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सबा कमर का वीडियो सामने आया है जो कि काफी हैरान करने वाला है। सबा कमर एक इंटरव्यू में थीं और उन्होने बताया कि कैसे पाकिस्तानी होने के कारण उनको ये सब एयरपोर्ट पर झेलना पड़ता है।

सबा कमर का छलका दर्द

पाकिस्तानी हसीना ने इस वीडियो में कहा, ''पाक सरजमीं के हम नारे लगाते हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद.. पाकिस्तान ये, पाकिस्ताने वो.. लेकिन जब हम बाहर जाते हैं और जिस तरह हमारी चेकिंग होती है हर्ट होता है, मुझे अपने आप में इतना बुरा लगता है कि जब ऐसे करके एक एक चीज आपकी.. मुझे याद है जब किसी चीज लिए विदेश गए थे तो मेरे साथ जो क्रू था इंडियन सब निकल गए।

मैं रुक गई, मेरा जो पासपोर्ट था वो पाकिस्तान का था, मेरी पूरी छानबीन हुई मेरा इंटरव्यू हुआ। फिर मुझे जाने दिया, उस दिन मुझे एहसास हुआ कि ये इज्जत है हमारी। ये पोजीशन है हमारी, कहां स्टैंड करते हैं हम।'' सबा कमर का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि हाल ही में कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानी सितारों को इंडिया में बैन कर दिया गया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

सबा कमर के इस वीडियो के सामने आने के बाद इंडियंस के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''चोर की लाइन में स्टैंड करते हैं।'' एक ने लिखा, ''वह अत्यंत ईमानदार है। वह अपने देश के बारे में सच कह रही हैं।' आंखें खोलने वाला।'' एक ने लिखा, ''कौन जिम्मेदार है? पाकिस्तान की आवाज जो आतंकवाद को समर्थन देता है।'' एक ने लिखा, ''आप लोग इसके पात्र हैं।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: saba qamar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X