सबसे अमीर यूट्यूबर ये हिजाब वाली हसीना, ऐसे वीडियो बनाकर छाप रही करोड़ो-करोड़, भाई-भाभी-शौहर सभी लगे इस काम मे

Saba Ibrahim Net Worth

Saba Ibrahim Net Worth: ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो सोशल मीडिया के जरिए लाखों और करोड़ों में पैसा कमा रहे हैं। इतना ही नहीं यूट्यूब तो लोगों के लिए कमाई का एक बड़ा जरिया भी बन चुका है। काफी सारे लोग ऐसे भी हैं जो अपने कंटेंट से जबरदस्त कमाई करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही यूट्यूबर के बारे में बताने वाले हैं जो कि ना तो बॉलीवुड से और ना ही टेलीविजन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। लेकिन इसके बावजूद भी उनका नाम सबसे रईस फीमेल यूट्यूबर्स में शामिल है।

दरअसल यह यूट्यूब कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम है। उनका 'सबा का जहान' नाम का एक यूट्यूब चैनल है और उन्होंने 2017 में इसको शुरू किया था। इसपर वह व्लॉग्स शेयर करती हैं। अभी उनके चैनल पर तकरीबन 3.66 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।

यूट्यूब के जरिए सबा इब्राहिम ने करोड़ों की कमाई की है और इन पैसों से उन्होंने कई सारी प्रॉपर्टी भी खरीदी है। बता दें कि उनके मुंबई में एक से ज्यादा घर है और उनके ससुराल मौदाहा में भी उनका एक प्लॉट मौजूद है। साथ ही उन्होंने एक रेस्टोरेंट भी खोला था। सबा की नेट वर्थ कुछ खबरों के मुताबिक 17 करोड़ की बताई जाती है और वह भारत की चौथी सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर है।

भारत के टॉप 5 अमीर फीमेल यूट्यूबर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर श्रुति अर्जुन आनंद का नाम शामिल है जो 45 करोड़ की मालकिन है। दूसरे नंबर पर निशा मधुलिका है जो 43 करोड़ की मालकिन है। तीसरे नंबर पर कोमल पांडे है जिनकी नेटवर्थ 30 करोड़ की बताई जाती है। चौथे नंबर पर सबा इब्राहिम है जिनकी संपत्ति 17 करोड़ की बताई जाती है। पांचवें नंबर पर प्राजकता कोली है जिनकी संपत्ति 16 करोड़ की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की सबा इब्राहिम ने साल 2022 में खालिद नियाज के साथ में शादी कर ली थी। उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी वायरल देखा गया था। हालांकि अब उनकी शादी को 3 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी पहले प्रेगनेंसी की भी घोषणा की थी।

More from Filmibeat

Read more about: dipika kakar saba ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X