रशियन महिला के दिल पर राज करता है देसी छोरा, बताया कि क्यों इंडिया के लड़कों से करनी चाहिए शादी?

Russian girl love Indian Husband- रशियन लड़कियों को लेकर इंडिया में कई तरह की बातें की जाती हैं। कभी मजाक में तो कभी कभी सीरियस होकर सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी सामने आते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय लड़के रूस के लड़कियों के दीवाने हैं।
लेकिन आपसे ये कहा जाए कि एक ऐसा रशियन लड़की भी है जो कि इंडिया के पुरुषों की जमकर तारीफ कर रही है और उनसे शादी करने के फायदे गिना रही है तो आप क्या कहेंगे? जी हां, ये बिल्कुल सच है और हम बात कर रहे हैं सेनिया च्वरा जो कि इंडिया में शादी करके बस गईं हैं।
उन्होने इंडियन मर्दों को लेकर जो कुछ भी कहा वो हैरान करने वाला है। बता दें कि वो इंडिया घूमने आईं थीं लेकिन यहां का माहौल और खूबसूरती देखकर यहीं रुक गईं।
भारतीय मर्दों से करो शादी
रशियन महिला सेनिया च्वरा ने कहा, ''मैने 3 कारणों की वजह से इंडियन मर्द से शादी की है। पहले ये है कि मेरे लिए खाना बनाते हैं, दूसरा वो सुंदर बच्चे पैदा करते हैं और तीसरा ये है कि मुझसे बेहद प्यार करते हैं।'' इसके अलावा इस महिला ने अपने इंडियन पति को दुनिया का सबसे अच्छा पति बताते हुए प्यार का इजहार किया है। सोनिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ऐसे तारीफ की थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर अब उनको लेकर चर्चा हो रही है।
रशियन महिला का पूरा परिवार है और उसके बच्चे भी हैं। हालांकि इसके पहले भी कई ऐसे केस सामने आए हैं जिनमें भारतीय पुरुषों ने विदेशी महिलाओं से शादी की है। कई विदेशी महिलाएं अपने देश छोड़कर इंडिया के गावों में भी रह रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications