..................... Russian dancer dance in the temple premises? People are angry after watching the shameful video! - Hindi Filmibeat

VIRAL VIDEO- मंदिर परिसर में रशियन डांसर से करवाया डांस? शर्मनाक वीडियो देख भड़के हुए हैं लोग!

Russian Dance

Russian Dance in Temple- लोग कई बार अपनी सारी सीमाएं पार कर देते हैं। ऐसा ही कुछ इस वक्त देखने को मिल रहा है। दावा है कि अलीगढ़ में एक मंदिर परिसर में शर्मनाक हरकत हुई है और वहां रशियन डांसर से डांस करवाया गया है।

इस वीडियो में भारी भीड़ नजर आ रही है और डांसर को परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। खबरें हैं कि ये डांस वीडियो अलीगढ़ के मशहूर श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर का है। हालांकि हम किसी तरह से इसकी पु्ष्टि नहीं करते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में रशियन डांसर एक हिंदी गाने पर नाचती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान बैकग्राउंड में एक ''परदेसी मेरा दिल ले गया'' गाना बज रहा है।

चिल्ला रहे हैं लोग

इस वीडियो में तमाशबीन बने लोग काफी एंटरटेन हो रहे हैं और मस्ती में नजर आ रहे हैं। सफेद कपड़े पहने रशियन डांस दमदार डांस करती दिख रही है। drsureshadv ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ''सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार मिली जानकारी - श्रीखेरेश्वर महादेव मंदिर अलीगढ़ में देव छठ मेला चल रहा है और वीडियो में विदेशी दिखने वाली डांसर का परफॉर्मेंस नजर आता है, जो रशियन मुजरा जैसा लगता है।'' इसके बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और मंदिर में इस हरकत को लेकर श्रद्धालु भड़के हुए हैं।

बुरी तरह से भड़के लोग

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''नमक हराम लोग क्या यही संस्कृति है।'' एक ने लिखा, ''कहा गये विश्व हिन्दु परिषद के ठेकेदार।'' एक ने लिखा, ''हिंदू राष्ट्र को मजबूत करते हुए हिंदू राष्ट्र के ठेकेदार।'' एक ने लिखा, ''स्वर्ग की अनुभूति हो रही होगी देवराज इंद्र के यहां ऐसे प्रबंध होते थे।'' एक ने लिखा, ''शर्म आनी चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X