क्रिकेट छोड़कर शादियों में डांस कर रहे Rohit Sharma? बीवी संग ठुमके लगाने के लिए खूब की प्रैक्टिस

Rohit Sharma

Rohit Sharma Dancing Video: टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा भले ही इस समय मैदान से दूर हैं, लेकिन सुर्खियों में बने रहना उन्हें बखूबी आता है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में रोहित वेस्टर्न स्टाइल की शेरवानी पहने हुए बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं, जबकि रितिका सिल्वर और ब्राउन कलर के खूबसूरत लहंगे में सबका ध्यान खींच रही हैं। दोनों की जोड़ी ने स्टेज पर ऐसा धमाल मचाया कि वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। खास बात यह है कि इस वीडियो में प्रैक्टिस सेशन और असली परफॉर्मेंस के क्लिप्स को मिलाकर एडिट किया गया है, जिससे यह और भी मजेदार बन गया है।

रितिका के भाई की शादी का है वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो साल 2023 में रितिका के भाई कुणाल सजदेह की शादी का है। स्टेज पर रोहित और रितिका के साथ जो तीसरी महिला डांस कर रही हैं, वो दुल्हन हैं। मेहमान भी इस डांस का खूब आनंद ले रहे थे। एक महिला तो इतनी खुश हो गई कि उसने तालियां बजाना ही बंद नहीं किया।

वीडियो में रोहित और रितिका की जबरदस्त बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। फैंस उनकी केमिस्ट्री और ड्रेस दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

वनडे रिटायरमेंट की चर्चा भी तेज

इस वायरल डांस वीडियो के बीच रोहित शर्मा को लेकर एक और बड़ी खबर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि वह वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं। पहले ही वह टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, और मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद वह इस फॉर्मेट को भी छोड़ सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी न तो रोहित और न ही बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है।

More from Filmibeat

Read more about: rohit sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X