'इस आदमी ने मेरी मासूमियत छीन ली..' चंद्रशेखर आजाद रावण पर रोहिणी घावरी के आरोप, दंग है लोग

Chandhrashekhar Azad Ravan Rohini Ghavari- चंद्रशेखर आजाद रावण इस वक्त काफी मुश्किलों में हैं और उन्होने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा कुछ उनकी लाइफ में होने वाला है। एक लड़की सामने आई है जिसका नाम रोहिणी घावरी है और उसने कई गंभीर आरोप चंद्रशेखर पर लगाए हैं।
ना सिर्फ आरोप बल्कि कई चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए गए हैं। इन मैसेजेस में काफी कुछ लिखा और चंद्रशेखर का कहना है, ''फोन उठा लो वरना मरा हुआ मुंह देखोगी।'' बता दें कि इस लड़की का कहना है कि एक वक्त था जब चंद्रशेखर उनको काफी परेशान करते थे और प्यार की बात करते थे।
हालांकि सांसद बनने के बाद वो किस तरह से बदल गए ये रोहिणी सहन नहीं कर पा रही हैं। उनका कहना है कि चंद्रशेखर रावण ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है और वो उनको ऐसे नहीं माफ करेंगी।
पोस्ट में कई खुलासे
रोहिणी घावरी ने एक पोस्ट करते हुए कई चौकाने वाले खुलासे किए थे। उनका कहना था कि, ''मुझे इस हाल में पहुंचाया है, मैं लड़ूं या मरूं। मैं इसलिए लड़ना चुना है क्योंकि मरने से लोग मुझे गलत समझेंगे। उसने मेरा मासूमियत छीन ली और जब मुझे शादी करके खुश रहना था मैं लड़ाई लड़ रही हूं। इसके नाम से मेरी बदनामी हुई है और अब मैं हमेशा ही अविवाहित रहूंगी। दुल्हन बनने का सपना टूट गया है।'' रोहिणी ने इस तरह से आरोप चंद्रशेखर आजाद रावण पर लगाए हैं जो कि दलितों के नेता कहे जाते हैं।
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ साथ वो सांसद भी हैं। राज्य सरकार के चुनावों में उनका असर हर सीट पर देखने को मिल ही जाता है। रोहिणी के आरोपों के बीच चंद्रेशेखर आजाद रावण के कई अनदेखे वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं। किसी में वो शराब पी रहे हैं तो किसी में वो रोते हुए नजर आते हैं। कभी उनकी प्राइवेट चैट्स वायरल होती हैं तो कभी लोगों के कमेंट्स आते हैं। हालांकि इन सबके बीच वो चुप हैं और लोग उनकी तरफ से जवाब आने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications