रोहिणी आचार्य ने इस शख्स से रचाई है शादी, लालू यादव का IAS दोस्त बना समधी

Rohini Acharya Husband: बिहार इलेक्शन में इस बार चुनावों से ज्यादा लालू प्रसाद यादव का पारिवारिक कलह सुर्खियों में रहा। नतीजों के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने जिस तरीके परिवार के साथ रिश्ते तोड़े हैं वो लगातार खबरों में हैं। इसके साथ ही रोहिणी आचार्य की पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोग तरह तरह की चीजें सर्च कर रहे हैं। इस बीच उनकी शादी, बच्चे और पति सभी के चर्चा का विषय बने हुए हैं।
रोहिणी आचार्य की 2002 में सिंगापुर-स्थित निवेश बैंकर समरेश सिंह से शादी हुई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समरेश सिंह आयकर आयुक्त-रैंक के पूर्व अधिकारी राव रणविजय सिंह के बेटे हैं। शादी के बाद रोहिणी और समरेश अमेरिका में शिफ्ट हुए थे। जिसके बाद वे सिंगापुर चले आए, जहां वे वर्तमान में अपनी बेटी अनन्या और बेटों आदित्य और अरिहंत के साथ रहते हैं।
बताया जाता है कि समरेश सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र, वित्त और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में मास्टर डिग्री और आईएनएसईएडी बिजनेस स्कूल से एमबीए (वित्त) की डिग्री हासिल की है। वो सिंगापुर में एवरकोर कंपनी के प्रबंध निदेशक (निवेश बैंकिंग विलय और अधिग्रहण) हैं। इससे पहले स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में सीनियर रोल में काम कर चुके हैं।
बिहार चुनाव में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। उसने जिन 140 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से केवल 25 पर ही जीत हासिल की। जबकि, एनडीए सहयोगियों ने राज्य में शानदार 202 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद ही लालू परिवार में खटपट शुरू हुई। पार्टी प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने ही परिवार के खिलाफ विस्फोटक आरोप लगाए। एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने घोषणा की कि वह अपने परिवार से सभी संबंध तोड़ रही हैं और राजनीति भी छोड़ रही हैं। उनके पोस्ट ने लालू यादव परिवार में बढ़ते विवाद के बारे में चर्चाएं छेड़ दी।
रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह एक "पाप" था कि उन्होंने अपने पति और बच्चों पर ध्यान देने के बजाय अपने पिता को किडनी देकर बचाना चुना। "मेरे लिए, यह बहुत बड़ा पाप था कि मैंने अपने परिवार, अपने तीन बच्चों का ध्यान नहीं रखा, किडनी दान करते समय अपने पति या ससुराल वालों से अनुमति नहीं ली... मैंने जो किया वह अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए किया, और आज इसे गंदा कहा जा रहा है... आप में से कोई भी मेरी जैसी गलती कभी न करे, किसी भी परिवार में रोहिणी जैसी बेटी कभी न हो"


Click it and Unblock the Notifications















