वही फ्रेंड, वही बॉयफ्रेंड, वही हसबैंड.. चहल से अफेयर की खबरों के बीच RJ Mahvash का कुबूलनामा? Video!

RJ Mahvash Viral Video- पंजाब किंग्स इस आईपीएल में शानदार परफॉर्मेंस दे रही है और इस बीत युजवेंद्र मैच से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जब से उनका तलाक धनश्री वर्मा के साथ हुआ है उनका नाम एक खूबसूरत आरजे से जुड़ रहा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं आरजे महवश की जो कि अक्सर युजवेंद्र चहल का मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। इसके बाद दोनों के लंच या डिनर करते हुए भी स्पॉट किया जाता है।
लेकिन क्या सच में आरजे महवश और चहल डेट कर रहे हैं? एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरजे महवश अपने दिल की सारी बातें बताती दिख रही हैं। उन्होने कुछ ऐसा कहा है कि आप हैरान रह जाएंगे।
वही फ्रेंड, वही बॉयफ्रेंड, वही हसबैंड...
आरजेस महवश का एक वीडियो चर्चा में है जो कि उन्होने खुद बनाया है। इस वीडियो में आरजे महवश कह रही हैं, ''मेरी लाइफ में अगर कोई लड़का आएगा तो वही मेरा फ्रेंड होगा, वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा और वही मेरा हसबैंड होगा।
मेरी जिंदगी उसी के इर्द गिर्द घूमेगी, नहीं चाहिए भाई फर्जी लोग। बाकी लड़के फिर मेरे मुंह नहीं लगाए जाते। मैं बस यही कहूंगी कि मेरा वाला काफी है।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो काफी पहले का है और उस दौरान उनका युजवेंद्र चहल से कोई लेना देना नहीं था।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है,''धनश्री ने भी यही बोला था।'' एक ने लिखा, ''ब्रेकअप पार्ट 2 कब आएगा।'' एक का कहना है, ''15 करोड़, अभी है चहल के पास।'' एक ने लिखा, ''चहल भाई से शादी करलो आप।'' एक ने लिखा, ''चहल भाई ने ये गुगली अच्छी मारी है क्लीन।'' एक ने लिखा, ''जब धन श्री वर्मा को कुछ नहीं समझ पाया तो तुमको क्या समझेगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
कौन हैं आरजे महवश?
आरजे महवश एक मशहूर रेडियो जॉकी हैं और इंडिया में उनको लाखों में लोग फॉलो करते हैं। वो रेडियो के अलावा यूट्यूब में भी अपने वीडियोज को लेकर काफी मशहूर हैं। उनकी फैन फॉलोविंग अच्छी खासी और इसमें इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। अचानक से आरजे महवश चर्चा में तब आईं थीं युजवेंद्र चहल के साथ वो स्टेडियम में मैच देखती नजर आईं थीं। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आरजे महवश ने चहल के साथ मैच देखा था और इसके बाद से चर्चा हो रही थी कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
नया नया तलाक
ये वो वक्त था जब युजवेंद्र चहल से उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हुआ था। चहल को कई जगह स्पॉट किया गया था और एक बार तो कहा जा रहा था कि वो इतने ड्रंक थे की सही से चल भी नहीं पा रहे थे। चहल के इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया था और लोगों ने धनश्री को बुरी तरह से ट्रोल किया था। हालांकि चहल और धनश्री का तलाक क्यों हुआ था इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।
कौन हैं धनश्री वर्मा
युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ को भला कौन नहीं जानता है। वो शानदार एक्ट्रेस और डांसिंग को लेकर भी छाई रहती हैं। कई टीवी शोज में नजर आ चुकी धनश्री को सोशल मीडिया पर भी लोग अच्छी खासी तादात में फॉलो करते हैं। फिलहाल धनश्री अपनी लाइफ अकेले जी रही हैं और उनका नाम फिलहाल किसी के साथ नहीं जुड़ा रहा है। चहल ने तलाक के दौरान अच्छी खासी रकम धनश्री को दी थी और उनका तलाक सुर्खियों में रहा था। लोगों के लिए उनका तलाक शॉकिंग था और कहा जा रहा था कि धनश्री ने ही गलत है, हालांकि सच्चाई किसी को नहीं पता। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











