आरजे महवश ने OYO को लेकर कह डाली ऐसी बात? लोगों ने युजवेंद्र चहल से कहा- 'ये भी छपरी है भाई..'

RJ Mahvash Viral Video- आरजे महवश इन दिनों कई वजहों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। जब से आरजे महवश का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जुड़ा है वो कुछ ज्यादा ही वायरल हो गई हैं।
कई बार वो चहल के साथ मस्ती करतीं और उनके साथ बैठकर मैच देखती भी नजर आ जाती हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है और इसमें वो ओयो को लेकर कोई बात कर रही हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किए जाने वाले अलग अलग तरह के मुहावरे बोलती वो दिख रही हैं। इस दौरान वो अकेली नहीं हैं बल्कि उनके साथ एक क्रिएटर और नजर आ रहा है। इस क्रिएटर ने उनका साथ दिया है और दोनों अलग अलग तरह के फनी मुहावरे बोल रहे हैं।
ओयो में जाकर लड़की कह दे..
आर महवश ने कहा, 'ओयो में जाकर बेबी कह दे..' लड़का जवाब देता है, 'बस आज ऊपर ऊपर..' आरजे महवश- 'भिखारी के हाथ में सोने का कटोरा।' लड़का- 'जब कुत्ता केक खा रहा हो।' आरजे महवश- 'लड़की एकदम टिंच, लड़का एकदम लदभैंसड़।' लड़का- 'क्या मतलब मेरी तरह।' लड़का- 'पंत भला तो सब भला।'
आरजे महवश- 'लड़की का आपको सोशल मीडिया पर लताड़ना।' फिर दोनों मिलकर बोलते हैं, 'दोस्तों आज का आखिरी मुहावरा है- छोटा मुंह बड़ा हाथ।' इसके बाद वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या कह रहे हैं लोग?
आरजे महवश जो कि युजवेंद्र चहल की रुमर्ड गर्लफ्रेंड हैं, उनके इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''छोटा मुंह बड़ा हाथ समझ रहे हो ना।'' एक ने लिखा, ''युजी भाई छपरी है ये भी।'' एक ने लिखा, ''क्या बोलूं चहल को फिर से वही मिल गई।'' एक ने लिखा, ''चहल भाई का करियर खतरे में है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications