..................... RJ Mahvash Reveals She Got Engaged At 19 Cheated 3 Times Amid Affair With Yuzvendra Chahal - Hindi Filmibeat

19 की उम्र में RJ Mahvash ने की थी सगाई, एक ही शख्स से 3 बार मिला धोखा, आते थे पैनिक अटैक

RJ Mahvash

RJ Mahvash: आरजे महवश पिछले कुछ वक्त से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ में अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि आपको बता दें कि वह साफ तौर पर इस बात के लिए इंकार कर चुकी है और उनका मानना है की डेट उसी को करना चाहिए जिससे आपको शादी करनी हो।

आरजे महवश पर इसी के साथ-साथ उन्होंने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि सिर्फ 19 साल की उम्र में उनकी सगाई हुई थी। उन्होंने बताया कि इस रिलेशनशिप से उनको इतना बड़ा ट्रॉमा हुआ कि वह एंजायटी का शिकार हो गई। इसके चलते उनका इंजेक्शन भी लेने पड़ते थे।

आरजे महवश ने आगे बात करते हुए बताया कि छोटे शहर से होने की वजह से उनका लक्ष्य एक अच्छा लड़का ढूंढना और उससे शादी कर लेना था। उन्होंने ऐसा ही किया। लेकिन आरजे महवश को अपनी सगाई तोड़नी पड़ गई थी क्योंकि उनके पहले मंगेतर ने उनको एक बार नहीं बल्कि तीन बार धोखा दे दिया था।

युवा के साथ इंटरव्यू के दौरान आरजे महवश ने कहा कि पहले दो बार तो वह चुप रह गई और उनको ऐसा लगा कि लोग उनके बारे में बुरा भला कहने लगेंगे। लेकिन सब कुछ बर्दाश्त करने की भी एक हद होती है। आरजे महवश ने कहा कि "पहली दो बार तुम्हें चुप रही कि इससे बदनामी होगी। लेकिन कोई कितना बर्दाश्त कर सकता है?"

आरजे महवश ने इस दौरान बात करते हुए बताया कि जिस तरीके से उनका इलाज होता था उससे उनको सीरियस पैनिक अटैक आते थे। इसके लिए उनको इंजेक्शन भी लगवानी पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि "डॉक्टर मेरे माता-पिता से यही पूछते थे कि क्या हुआ था। लेकिन मैं उनको बता नहीं सकती थी कि जिस आदमी से मैंने सगाई करने के लिए इतनी लड़ाई की वही मुझे तकलीफ दे रहा है।"

Read more about: rj mahvash yuzvendra chahal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X