'घर से उठवा लूंगी..' चिराग पासवान का साथ मिलते ही आरजे महवश ने किसको दी खुली धमकी, पोस्ट वायरल

RJ Mahvash with Chirag Paswan- आरजे महवश सोशल मीडिया पर धमाका करने के लिए जानी जाती हैं। युजवेंद्र चहल के साथ नाम जुड़ने से पहले से ही वो काफी चर्चा में रहती थीं और अच्छी खासी फैन फॉलोविंग थी।
लेकिन अब वो कुछ ऐसा कर बैठी हैं कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल एक राजनेता का साथ मिलते ही आरजे महवश ने खुलेआम लोगों को धमकियां देनी शुरु कर दीं हैं। जी हां, एक तस्वीर उनकी चिराग पासवान के साथ वायरल हो रही है।
चिराग बिहार की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं और इस वक्त एनडीए के साथ हैं। देश में एनडीए की सरकार है लेकिन उनके विचार काफी अलग हैं। आरजे महवश हाल ही में चिराग से मिलीं और एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा है। इस तस्वीर के साथ उन्होने किसी को भी घर से उठवा लेने की बात कही है। तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
आरजे महवश ने क्यों दी धमकी
चिराग पासवान के साथ खड़ीं आरजे महवश काफी खुश हैं लेकिन ये धमकी उन्होने किसी को सीरियस तौर पर नहीं दी है। जी हां, वो काफी मजाकिया है और कॉमेडी करती रहती हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ''बस अब करी ना किसी ने बदतमीज़ी, घर से उठवा लूंगी।'' चिराग पासवान के साथ पोज देती महवश काफी स्टाइलिश लुक के साथ नजर आ रही हैं और लोगों ने इस तस्वीर और कैप्शन पर रिएक्शन देना शुरु कर दिया है।
क्या बोले लोग?
महवश की इस धमकी को इग्नोर करते हुए लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''बड़े लोगो के साथ उठना बैठना हो रहा है आज कल।'' एक ने लिखा, ''सबसे खूबसूरत राजनेता और सबसे प्यारी आरजे दोनों एक ही फ्रेम में।'' एक ने लिखा, ''अब किये ना बिहारी वाली बात।'' एक ने लिखा, ''अब हुई ना बात नारी शक्ति वाली घर से क्या अब तो दुनिया से भी उठने का डर लग रहा है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications











