युजवेंद्र चहल से अनबन की खबरों के बीच RJ Mahvash का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘लोगों ने दोस्ती को...’
RJ Mahvash On Dating Rumours With Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे आरजे महवश पिछले काफी समय से अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा से तलाक हुआ तो उसके बाद में दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आई। लेकिन कुछ वक्त पहले अचानक से दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और इसी के बाद फैन्स काफी हैरान रह गए थे। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इन अफवाहों पर आरजे महवश ने खुलकर बात की है। उन्होंने यह साफ कर दिया कि लोगों ने बहुत छोटी सी बात को ज्यादा बड़ा चढ़ा कर बोला है।

हाल ही में पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान आरजे महवश ने इस पर बात करते हुए कहा कि "दोस्तों के बीच में बहस होती रहती है और एक दूसरे को अनफॉलो करना भी बहुत नॉर्मल है। लोग इस चीज को बेवजह में बहुत बड़ा बना रहे हैं। जिंदगी बहुत छोटी है और रिश्तो में कड़वाहट रखने से ज्यादा अच्छा है कि इंसान को आगे बढ़ जाना चाहिए।" आरजे महवश ने यह भी साफ कर दिया कि वह युजवेंद्र चहल के बारे में कभी बुरा नहीं चाहेंगी।
काफी लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर खूब अफवाह थी कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच दोस्ती से भी बढ़कर कुछ है। दोनों को कई बार साथ में भी देखा जाता था, जिसकी वजह से डेटिंग की खबरें और ज्यादा जोर पकड़ रही थी।
लेकिन अब आरजे महवश ने इन खबरों को पूरी तरीके से खारिज कर दिया है और बताया है कि उन दोनों के बीच में कभी दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं था। आरजे महवश ने बताया कि तलाक के बाद युजवेंद्र काफी ज्यादा मुश्किल वक्त से गुजरे थे और तब उन्हें सिर्फ एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी। इसीलिए उन्होंने और उनके दोस्तों ने तब युजवेंद्र चहल का पूरा सपोर्ट किया।
तलाक के बाद बढ़ी थीं चर्चाएं
दरअसल, साल 2025 में धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की तलाक की खबर सामने आने के बाद में आरजे महवश के साथ क्रिकेटर की अफेयर की खबर तेज हो गई थी। दोनों को कई बार साथ में भी देखा जा रहा था और इसीलिए लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके के दावे कर रहे थे। दोनों ने हमेशा यही कहा कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे पहले युजवेंद्र चहल ने भी एक पॉडकास्ट में इनको अफवाह ही बताया।
एक इंटरव्यू के दौरान युजवेंद्र चहल ने कहा था कि जब पहली बार उन्हें किसी लड़की के साथ में देखा गया था तो लोगों ने तुरंत रिलेशनशिप की खबरें चला दी थी। क्रिकेटर ने बताया कि आरजे महवश को सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनने को मिला। काफी लोगों ने तो उन्हें होमब्रेकर तक कह दिया था। क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें यह सब देखकर काफी ज्यादा बुरा लगा था।


Click it and Unblock the Notifications