फैन ने चुपचाप रिकॉर्ड किया युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का वीडियो, खुल गई दोनों की पोल, कर रहे थे ये काम?

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Video- पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलर युजवेंद्र चहल इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनकी टीम अब आईपीएल सीजन 18 के फाइनल में पहुंच गई है। इस साल उनकी परफॉर्मेंस शानदार रही है। लेकिन इस वक्त उनका नाम क्रिकेट के साथ साथ पर्सनल मामलों को लेकर भी चर्चा में है।
दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि धनश्री से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल मूव ऑन कर गए हैं और इस वक्त आरजे महवश को डेट कर रहे हैं। इसको लेकर बातें तब शुरु हुईं थीं जब महवश और चहल एक साथ स्टेडियम में मैच देखे के लिए पहुंचे थे। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आपको यकीन हो जाएगी कि महवश और चहल के बीच कुछ तो चल रहा है।
फैन ने चुपके से रिकॉर्ड किया दोनों का वीडियो
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको पिंकविला ने साझा किया है। वीडियो में क्रिकेटर और महवश को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है और वो डिनर डेट पर नजर आ रहे हैं।
महिला फैन ने कैमरे से दोनों का वीडियो रिकॉर्ड किया है। इसके बाद महवश और चहल का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है लेकिन फैंस का कहना है कि चहल भाई की चोरी पकड़ी गई है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने चहल को लेकर कई तरह की बातें बोलना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ''उन्हें खाना खाने दो.. ठीक है.. हम भी खाना खाते हैं।'' एक ने लिखा, ''मेरा मतलब है कि अगर धनश्री ने भी यही किया तो क्या होगा। सिर्फ पूछ रहे।'' एक ने लिखा, ''प्राइवेसी? वो क्या होती है।'' एक ने लिखा, ''माफ करो धनश्री, असली फिक्सिंग तो चहल ने की थी।'' एक ने लिखा, ''और उसमें उसकी पूर्व पत्नी को दोषी ठहराने की हिम्मत है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications