जिंदगी भर ढोए सिलेंडर, आराम की बारी आई तो हो गया कैंसर, वर्ल्ड कप छोड़ बीमार पिता के पास पहुंचा मशहूर क्रिकेटर
Rinku Singh Father Cancer: कहते हैं कि दर्द तो जिंदगी देती है, मौत तो यूं ही बदनाम है। अगर आप जीवित हैं तो संघर्ष करना पड़ता है। कुछ ऐसी ही कहानी है एक मशहूर क्रिकेटर की जो कि गरीबी में बड़ा हुआ और इंडियन क्रिकेट टीम तक पहुंचा।

पिता ने पूरी जिंदगी जी तोड़ मेहनत की और घर घर खुद के कंधे पर लादकर सिलेंडर बांटे। जब बेटा कामयाब हुआ और आराम करने का वक्त आया तो ईश्वर ने एक ऐसा दुख दे दिया जो कि शायद पूरी जिंदगी के दुखों पर भारी है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह की जो कि टी-20 विश्व कप का हिस्सा थे लेकिन अब वो घर पर हैं। जी हां, उनके पिता खानचंद सिंह को कैंसर हुआ है और हालत काफी ज्यादा नाजुक है।
वेंटीलेटर पर हैं रिंकू सिंह के पिता
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो रिंकू सिंह के पिता काफी समय से कैंसर का इलाज करवा रहे थे। लेकिन अब उनकी हालत काफी खराब है और खबरें हैं कि ये चौथे स्टेज पर जा चुका है। यूपी के अलीगढ़ में जन्म रिंकू सिंह के पिता इस वक्त नोएडा में किसी अस्पताल में हैं।
कहा जा है कि उनकी हालत नाजुक है इसलिए उन्हे वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। रिंकू सिंह को 26 फरवरी को जिम्बाबे से मैच खेलना था लेकिन अब वो घर पर हैं। देखने वाली बात होगी कि उनकी जगह कौन लेता है। रिंकू सिंह के पिता की तबीयत अचानक खराब हुई थी और रिंकू सबकुछ छोड़कर पिता के पास पहुंच गए हैं। हो सकता है कि मैच तक रिंकू वापसी ना कर पाएं।
खानचंद सिंह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिनमें वो गाड़ी से सिलेंडर उतारते नजर आए हैं। कहा जाता है कि रिंकू एक बड़ा क्रिकेटर बन गया था उसके बाद भी उन्होने ये काम करना नहीं बंद किया था। फिलहाल रिंकू सिंह की शादी प्रिया सरोज से तय हुई है लेकिन पिता की खराब हालत परिवार को काफी परेशान कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications















