सिर्फ एक गेंद खेलकर लाइफ कर ली सेट? पाकिस्तान का बजाकर बाजा, Rinku Singh बनेंगे दूल्हे राजा!

Rinku Singh Priya Saroj

Rinku Singh winning shot India Pakistan Asia Cup 2025: 28 सितंबर को भारत पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत को बड़ी जीत हासिल हुई। इस मैच में भारत-पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था, शुरुआत में तो भारत काफी पीछे था लेकिन धीरे-धीरे लय पकड़ते हुए भारत ने जीत हासिल कर ली। लोग इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर का बदला भी मान रहे हैं।

रिंकू सिंह का विनिंग शॉट

रिंकू सिंह जिन्होंने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला लेकिन उन्होंने विनिंग शॉट लगाकर मैच का रुख अपने नाम कर दिया। जी हां, रिंकू सिंह ने एक ऐसा कमाल किया है, जो पहले शायद किसी ने ना किया हो। उन्होंने पूरी सीरीज में सिर्फ एक गेंद खेली और उसी गेंद में उन्होंने भारत को जीत दिला दी।

निजी जिंदगी में भी आएगी बहार

आपको बता दें कि रिंकू सिंह की भारतीय टीम में वापसी 238 दिनों बाद हुई है। वो इससे पहले वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले खेली गई थी। कुछ कॉन्ट्रोवर्सी के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया था लेकिन अब वो फिर से टीम में लौट आए हैं। खैर, रिंकू सिंह आए हैं और फैंस के लिए खुशखबरी लाए हैं लेकिन इस अकेले शॉट से उनकी पर्सनल लाइफ में भी बहार आ सकती है।

जल्द बन सकते हैं दूल्हा

आपको बता दें, रिंकू सिंह ने 8 जून 2025 को समाजवादी पार्टी की सबसे युवा मेंबर ऑफ पार्लियामेंट प्रिया सरोज से शादी की थी। उस दौरान रिंकू सिंह टीम से बाहर थे। इंगेजमेंट के बाद जो शादी की तारीख तय की गई थी, उसे पोस्टपोन कर दिया था लेकिन अब उनका ये विनिंग शॉट उनके दूल्हा बनने में हर रुकावट को खत्म कर देगा।

शादी के डेट हो गई थी पोस्टपोन

आपको बता दें सगाई के बाद ही रिंकू और प्रिया की शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं लेकिन बाद में शादी की तारीखों को पोस्टपोन कर दिया था। क्योंकि भारतीय टीम से अचानक बाहर होने के बाद वो लोकल टूर्नामेंट में अपने फॉर्म को बेहतर बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही उन्हें 2026 की शुरआत में IPL भी खेलना है। रिंकू को लगा था कि IPL के बाद ही शायद उन्हें भारतीय में जगह मिल पाएगी लेकिन उनकी किस्मत उनके साथ चल रही है और उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका उनकी सोच से पहले ही मिल गया। जिसकी वजह से हो सकता है कि उन्हें अब अपनी शादी की तारीख और आगे ना टालनी पड़े।

More from Filmibeat

Read more about: rinku singh priya saroj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X