सगाई के बाद हार्दिक पांड्या ने दी रिंकू सिंह को सलाह? कहा- 'शादी से पहले सारी प्रॉपर्टी मां के नाम कर देना'!

Rinku Singh

Rinku Singh Wedding: फेमस क्रिकेट रिंकू सिंह पिछले कुछ समय से खबरों में हैं। उन्होंने हाल ही में पार्लियामेंट मेंबर प्रिया सरोज से सगाई की है और जल्द ही इस कपल की शादी भी होने वाली है। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं।

रिंकू और प्रिया की हुई सगाई

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर 2025 को होने वाली है। इन दोनों की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी, जिसमें करीब 300 मेहमान शामिल हुए थे। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

वीडियो हुआ वायरल

अब रिंकू की सगाई के बाद एक रील वायरल हो रही है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ने रिंकू को मैसेज करके सलाह दी है। इस मैसेज में दिखाया जा रहा है कि हार्दिक रिंकू को सलाह देते हैं- 'रिंकू भाई, तुमने सगाई तो कर ली, लेकिन शादी से पहले सारी प्रॉपर्टी मां के नाम कर देना'। इस वीडियो में फिर रिंकू का जवाब भी दिखाया है। जिसमें वो रिप्लाई करते हुए लिखते हैं- 'हार्दिक भाई, आपके और चहल के साथ जो हुआ, वो देखकर मैंने सगाई से पहले ही सारी प्रॉपर्टी अपनी मां के नाम पर कर दी है।'

ये रील वायरल तो तेजी से हो रहा है लेकिन आपको बता दें, असलियत में हार्दिक ने ऐसा कोई मैसेज रिंकू को नहीं किया है और ना ही रिंकू ने इस तरह का रिप्लाई हार्दिक को दिया है। ये खबर पूरी तरह से फेक है।

रिंकू और प्रिया सरोज की लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू और उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। यह मुलाकात केकेआर के एक खिलाड़ी के जरिए हुई थी, जिसने दोनों को एक-दूसरे से मिलवाया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और करीब डेढ़ साल में यह रिश्ता प्यार में बदल गया। पिछले साल, दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दी और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।

रिंकू सिंह का नाम उस वक्त हर जुबान पर आ गया जब उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल को लगातार 5 छक्के जड़कर अपनी टीम KKR को जीत दिलाई थी। उसी मैच को देखकर प्रिया सरोज पहली बार रिंकू सिंह से इंप्रेस हुई थीं और फिर दोनों की बातचीत शुरू हुई।

Read more about: rinku singh priya saroj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X