चांद का टुकड़ा है रिंकू सिंह की बहन नेहा, रक्षाबंधन पर कराया दीदार, मंगेतर प्रिया सरोज तो है बहुत फीकी

Rinku Singh Rakshabandhan: क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने शानदार खेल के साथ साथ स्ट्रगल के लिए भी काफी मशहूर हो चुके हैं। अब रिंकू सिंह खूब पैसा कमाते हैं और लग्जरी लाइफ जीती हैं। ये ही लग्जरी लाइफ रिंकू ने अपने पेरेंट्स और बहन को भी दी है। रिंकू सिंह ने अब बेहद ही खास अंदाज में अपनी बहन नेहा सिंह के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
रिंकू सिंह और नेहा सिंह के रक्षाबंधन की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरें रिंकू और नेहा ने ज्वाइंट पोस्ट में शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही नेहा रिंकू को राखी बांधती और उनके साथ यादगर पलों को संजोती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर रिंकू और नेहा की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही फैंस रिंकू की बहन की खूबसूरती की खूब तारीफें कर रहे हैं। नेटिजंस का मानना है कि रिंकू की बहन उनकी मंगतर प्रिया सरोज से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। बता दें कि नेहा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं इसके साथ ही उनकी यहां काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
रिंक सिंह की बात करें तो क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा नेता प्रिया सरोज की शादी का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था। शादी की तारीख इसी साल नवंबर में तय कर दी गई थी, लेकिन अब प्रिया सरोज के घर नवंबर में रिंकू सिंह की बारात आते आते रह गई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पोस्टपोन हो गई है।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को ताज वाराणसी में होनी थी। दोनों का रोका आईपीएल 2025 से पहले हुआ था, बता दें कि रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं और इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ रिटेन किया था।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को टाल दिया गया है। इसके पीछे वजह रिंकू का टीम के लिए कमिटमेंट है। रिंकू को टीम के साथ खेलने जाना है। 27 वर्षीय रिंकू सिंह ने भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश 55 और 546 रन बनाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications