VIDEO: रिंकू सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ लुलु मॉल से शुरू की शादी की शॉपिंग, नहीं पकड़ा प्रिया सरोज का हाथ

Rinku Singh Priya Saroj Video

Rinku Singh Priya Saroj Video: क्रिकेटर रिंकू सिंह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सगाई के बाद अब रिंकू सिंह और प्रिया सनोज ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। इसी बीच इस शानदार कपल को लखनऊ के लुलु मॉल में पैपराजी और फैंस ने स्पॉट किया और इनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रिंकू सिंह और प्रिया सनोज के इस वीडियो की बात करें तो दोनों इस दौरान एक्सलेरेटर पर दिखाई दे रहे हैं। रिंकू सिंह जहां कैजुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं तो वहीं प्रिया सरोज साड़ी में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस दौरान ये कपल पैपराजी से जरा हिचकिचाते दिखाई दिया। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों अपने में खोए नजर आए। यहां तक कि रिंकू और प्रिया ने एक दूसरे का हाथ तक नहीं थामा था।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की बात करें तो शादी की तारीख इसी साल नवंबर में तय कर दी गई थी, लेकिन अब प्रिया सरोज के घर नवंबर में रिंकू सिंह की बारात आते आते रह गई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पोस्टपोन हो गई है।

8 जून को रिंकू और प्रिया की लखनऊ स्थिति एक लग्जरी होटल में सगाई हुई थी, इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन और कई वीवीआईपी गेस्ट आए थे। दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को होनी थी, जो अब इस साल नहीं होगी।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को ताज वाराणसी में होनी थी। दोनों का रोका आईपीएल 2025 से पहले हुआ था, बता दें कि रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं और इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ रिटेन किया था।

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को टाल दिया गया है। इसके पीछे वजह रिंकू का टीम के लिए कमिटमेंट है। रिंकू को टीम के साथ खेलने जाना है। 27 वर्षीय रिंकू सिंह ने भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश 55 और 546 रन बनाए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rinku singh priya saroj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X