रिंकू सिंह की शादी पोस्टपोन, इस कारण उठते उठते रह गई प्रिया सरोज की डोली

Rinku Singh Priya Saroj Wedding Postponed: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा नेता प्रिया सरोज की शादी का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था। शादी की तारीख इसी साल नवंबर में तय कर दी गई थी, लेकिन अब प्रिया सरोज के घर नवंबर में रिंकू सिंह की बारात आते आते रह गई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पोस्टपोन हो गई है।
8 जून को रिंकू और प्रिया की लखनऊ स्थिति एक लग्जरी होटल में सगाई हुई थी, इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन और कई वीवीआईपी गेस्ट आए थे। दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को होनी थी, जो अब इस साल नहीं होगी।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को ताज वाराणसी में होनी थी। दोनों का रोका आईपीएल 2025 से पहले हुआ था, बता दें कि रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं और इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ रिटेन किया था।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को टाल दिया गया है। इसके पीछे वजह रिंकू का टीम के लिए कमिटमेंट है। रिंकू को टीम के साथ खेलने जाना है। 27 वर्षीय रिंकू सिंह ने भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश 55 और 546 रन बनाए हैं।
क्रिकेट टूर्नामेंट में व्यस्तता के चलते इस शादी को टाल दिया गया है, ताज वाराणसी से नवंबर की बुकिंग को कैंसिल करवा दिया गया है। अब फरवरी की बुकिंग की गई है, शादी का वेन्यू यही होगा। रिपोर्ट में उनके परिजनों के हवाले से बताया कि अब शादी फरवरी 2026 में होगी। हालांकि अभी इसकी तारीख कंफर्म नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications