रिंकू सिंह ने शादी से पहले बहन को दे दी ये बेशकीमती चीज, भाभी प्रिया सरोज को जश्न में भी नहीं किया शामिल

Rinku Singh Gift For Sister: क्रिकेटर रिंकू सिंह का स्ट्रगल हर किसी को ही प्रभावित करता है। बहुत जल्द रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं जिसका सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले रिंकू सिंह ने दीवाली के मौके पर अपनी बहन नेहा सिंह को एक कीमती तोहफा दिया है।
नेहा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने तमाम वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में नेहा ने भाई रिंकू की ओर से मिले इस तोहफे के भी कई सारे वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन्हें देखने के बाद लोगों का कहना है कि भाई हो तो रिंकू सिंह जैसा। हालांकि कई लोग इन तस्वीरों और वीडियो में प्रिया सरोज को भी काफी मिस करते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, रिंकू सिंह ने अपनी छोटी बहन को स्टाइलिश इलैक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट में दिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिंकू की बहन नेहा सिंह ने स्कूटर की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- थैंक यू रिंकू भईया, आई लव यू रिंकू भईया। वायरल फोटोज में रिंकू और उनकी बहन स्कूटर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रिंकू ने अपनी बहन को विडा वीएक्स2 प्लस लाल रंग का इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। ये स्कूटर कई बेहतरीन फीचर से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications