रिंकू सिंह का बंगला तो सबने देखा, अब वायरल हुआ पुराने घर का वीडियो, छोटा सा कमरा और बिखरे बर्तन..

rinku singh Priya saroj

Rinku Singh Old House- रिंकू सिंह.. एक ऐसा नाम जो कि आप कई दिनों से लगातार सुन रहे हैं। आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने वाले इस इंडियन क्रिकेटर की सगाई हाल ही में हुई है और वो एक सांसद प्रिया सरोज से शादी करने जा रहे हैं।

इस बीच रिंकू सिंह की सगाई ही बल्कि उनका नया बांगला भी काफी वायरल हो रहा है। रिंकू सिंह एक मिडिल क्लास फैमिली से थे और सगाई से पहले वो बंगले में शिफ्ट हुए हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जब रिंकू कुछ नहीं थे।

रिंकू सिंह के घर की हालत देखकर आपको शॉक लगने वाला है। केकेआर में खेली गई एक पारी ने रिंकू सिंह की लाइफ को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था। अब वो इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। इस वीडियो में आपको दुबले पतले रिंकू सिंह नजर आएंगे जो कि अपने अव्यवस्थित से छोटे से घर में रहते थे।

रिंकू सिंह का पुराना घर

स्टार बनने से पहले रिंकू सिंह के घर में चीजें व्यवस्थिक नहीं दिख रही हैं। रिंकू जहां बैठे हैं वहां एक टीवी चल रही है जो कि पुराने जमाने वाली है। इसके अलावा कैमरा घूमता है तो बगल में बाथरूम है जहां पर कई छोटी छोटी टंकियां हैं जिसमें पानी स्टोर होता होगा।

ऐसा तब होता है जब घर में वाटर टैंक और सबमर्सिबल नहीं होता। इससे इतना तय है कि एक सिलेंडर डिलिवर करने वाले का लड़का जो कि 8वीं तक ही पढ़ा लिखा है वो काफी संघर्षों से ऊपर आया है। आज रिंकू सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है और उनके फैंस पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। प्रिया सरोज से सगाई के बाद रिंकू अब अपने मैचों को लेकर बिजी हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने सगाई में की शिरकत

रिंकू सिंह की मंगेतर कोई आम इंसान नहीं हैं बल्कि समाजवादी पार्टी से मछलीशहर से सांसद हैं। सगाई के मौके पर प्रिया और रिंकू को आशीर्वाद देने के लिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। फिलहाल आप देखिए रिंकू सिंह के घर का पुराना वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: rinku singh priya saroj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X