सगाई के बाद मंगेतर से मिलने ससुराल पहुंचे रिंकू सिंह पर हुई फूलों की बारिश, प्रिया सरोज ने दिया ये सरप्राइज

Rinku Singh Priya Saroj

Rinku Singh Priya Saroj: क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई और शादी के बीच की दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही है। सगाई के बाद मंगेतर प्रिया सरोज से मिलने के लिए उनके घर यानि के अपने ससुराल पहुंचे हैं। ससुराल में रिंकू सिंह का बहुत ही शानदार स्वागत हुआ है। रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज के घरवालों ने फूलों की बारिश की और काफी गर्मजोशी से उन्हे वेलकम किया।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सास दरवाजे पर उनके लिए फूलों से भरा थाल लेकर आई तो होने वाली पत्नी प्रिया शर्म से लाल हो गई। इतना ही नहीं प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह को गुलाब का फूल भी दिया। इस दौरान रिंकू सिंह ब्लश किए बिना नहीं रह पाए। साथ ही प्रिया के चेहरे के खुशी भी देखने लायक थी।

रिंकू ने सबसे पहले सास के पैर छुए और फिर उन्होंने होने वाले दामाद को टीका लगाया। इसके बाद गुलाब की पंखुड़ी को रिंकू के ऊपर छीटा। जब वो घर के अंदर पहुंचे तो उनके इंतजार में पूरा परिवार जमा था। सबने उनको गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

इन सबके बीच रिंकू सिंह की नजरें होने वाली पत्नी प्रिया सरोज को तलाश रही थी। आखिर में वो भी हाथ में गुलाब लिए आई और छट से इसे पकड़ाकर भाग भागी चली गई। उनके चेहरे पर अलग की लाली थी। वो बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही थी। चेहरे पर वही प्यारी मुस्कान थी जो सबने सगाई पर देखी थी। सगाई की अंगुठी पहनते ही वो स्टेज पर भावुक हो गई थी और उनकी आंखे भर आई।

Read more about: rinku singh priya saroj bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X