..................... Rinku Singh and Priya Saroj were seen together for the first time since their father's death - Hindi Filmibeat

पिता की मौत के बाद पहली बार साथ दिखे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, वर्ल्ड चैंपियन को लेकर पहुंची थीं एयरपोर्ट

Rinku-Priya Spotted: हाल ही में क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। बता दें कि उनके पिता लंबे समय से कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे। इस दौरान रिंकू सिंह टीम के साथ थे लेकिन बाद में उनको घर आना पड़ा था। अब टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत चुकी है।

Rinku-Priya

पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज पहली बार साथ नजर आए हैं। वर्ल्ड कप जीतकर घर वापस लौटे रिंकू को लेने के लिए प्रिया सरोज खुद एयरपोर्ट गईं थीं और इस दौरान दोनों काफी खुश लग रहे थे।

इस हालत में रिंकू को देखकर उनके फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। इस दौरान वापसी करते हुए एयरपोर्ट पर ही रिंकू को उनको फैंस ने घेर लिया और तस्वीरें क्लिक करवाने लगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है..

रिंकू सिंह वर्ल्ड कप

पिता के मौत के बीच रिंकू सिंह वापस तो लौटे थे लेकिन इसके बाद उनको किसी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। पहले कुछ मुकाबले उन्होने जरूर खेले थे लेकिन जिस तरह का परफॉर्मेंस होना चाहिए था वो नहीं नजर आया या फिर हम ये भी कह सकते हैं कि रिंकू को उतना वक्त नहीं मिला। रिंकू सिंह अक्सर ऐसे मौके पर जाते हैं जब कुछ ही गेंदे बचती हैं और टीम में उनकी भूमिका फिनिशर की है। हालांकि वो विश्व विजेता टीम का हिस्सा हैं।

कब करेंगे शादी?

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मंगनी काफी पहले हो चुकी है और उनके पिता के रहने शादी नहीं हो पाई। खबरें आईं थीं कि उनके पिता कि इच्छा थी कि वो रिंकू और प्रिया की शादी देख लें। हालांकि भगवान को कुछ और ही मंजूर था। ये दोनों शादी कब करेंगे इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। पूरी जिंंदगी मेहनत करके रिंकू सिंह को यहां तक लाने वाले उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है..

Read more about: rinku singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X