पति को फावड़े से काटने के बाद रीना सिंधु ने बनाया ये वीडियो, सुर्ख साड़ी में सज धज कर और गहनों में लदकर..

Reena Sindhu Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रीना सिंधु ने अपने पति रविंद्र कुमार की हत्या कर सनसनी मचा दी है। रीना ने अपने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं रीना इसके बाद भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रही। 31 मई की तारीख को पति की मौत की वारदात को अंजाम देने के बाद रीना ने 3 जून को सोशल मीडिया पर अपनी एक रील बनाकर डाली है।
अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए रीना ने लिखा, ""किसी ने पूछा पसंदीदा स्त्री कौन होती है?"मैंने कहा..वो, जिससे जितना भी विरोध कर लो, अंत में उसी की बात सुनने को दिल चाहे।जिसकी नाराज़गी में तुम्हारी बेचैनी हो,जिसकी ख़ुशी में तुम्हारा सुकून हो,जिसके बिना सब कुछ होकर भी, कुछ अधूरा सा लगे।वो, जिसे दुःखी कर दो तो ख़ुद का हृदय बोझिल हो जाए,जिसकी बातें कभी मुस्कुराने पर मजबूर करें,तो कभी आँखें नम कर जाएँ...पसंदीदा स्त्री वह नहीं जो बस आकर्षित करे,बल्कि वह जो तुम्हारी रूह में बस जाए,जिसके बिना रहना, सांस लेने जैसा हो-पर जीवन जीने जैसा नहीं.."
रीना सिंधु सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थी और जमकर रील बनाया करती थीं। रीना के सोशल मीडिया पर आखिरी रील 3 जून को अप्लोड की गई है। इस रील में रीना ने अपनी तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। सभी तस्वीरों में रीना सुर्ख साड़ी में श्रृंगार किए और गहनों से लदे सेल्फी क्लिक करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि जैसे रीना को पति की मौत का जरा सा भी अफसोस नहीं है।
रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि पति रविंद्र कुमार की लाश के साथ रीना सिंधु दो दिन कार में प्रेमी के साथ घूमती रही और फिर उसे कोटद्वार के जंगलों में फेक दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि रीना सिंधु रविंद्र कुमार की दूसरी पत्नी थी और उम्र में वो 20 साल छोटी है।
बता दें कि दक्षिण दिल्ली के रजोकरी के रहने वाले रविंद्र कुमार नामक कारोबारी का शव जून के पहले सप्ताह में कोटद्वार की एक खाई में मिला था। शुरुआत में उत्तराखंड पुलिस को यह एक सड़क हादसा लगा। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का पता चला। पुलिस ने शक के आधार पर रविंद्र की दूसरी पत्नी रीना सिंधु से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। रीना ने अपने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर रविंद्र की हत्या कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया कि रविंद्र की हत्या की साजिश रीना और उसके प्रेमी परितोष ने मिलकर रची थी। दोनों ने पहले रविंद्र को शराब पिलाई, फिर फावड़े से उसकी हत्या की और शव को कार में डालकर बिजनौर से कोटद्वार लाए। यहां दुगड्डा के पास सड़क किनारे शव को खाई में फेंक दिया। आखिर में गाड़ी को नोएडा में छोड़कर फरार हो गए।


Click it and Unblock the Notifications