Rihanna In Antilia: रिहाना ने एंटीलिया के मंदिर में की पूजा, अंबानी की गायों को खिलाया खाना
Rihanna In Antilia Inside Photos: पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर से ईशा अंबानी के बुलावे पर भारत आई हैं। अनंत अंबानी की शादी के बाद इस बार भी रिहाना अंबानी परिवार की बहू बेटियों के साथ खूब मस्ती में चूर दिखाई दे रही हैं। रिहाना को ईशा अंबानी ने इस बार रिहाना के ब्यूटी ब्रांड फेंटी ब्यूटी को इंडिया में लॉन्च करने के लिए उनके हाथ मिलाया।

ईशा अंबानी-रिहाना की बढ़ती नजदीकियां
मुंबई में इसकी लॉन्चिंग की गई जिसमें रिहाना और ईशा के बीच जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों की तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद लगता है कि जैसे प्रोफेशनल से अलग दोनों के बीच पर्सनल बॉन्डिंग भी है। इवेंट के बाद रिहाना एंटीलिया में अंबानी परिवार के साथ गुड टाइम भी स्पेंड करती दिखाई दीं।
एंटिलिया के मंदिर में रिहाना ने की पूजा
इस दौरान रिहाना का एंटीलिया में जबरदस्त स्वागत हुआ जिसमें रिहाना भी फूलों की बारिश करती दिखाई दीं। इतना ही नहीं रिहाना ने एंटीलिया के मंदिर में राधिका, श्लोका और ईशा के साथ पूजा भी की।
अंबानी की गायों की सेवा
इसके साथ ही रिहाना ने एंटीलिया में गौसेवा भी की। सामने आई बेहद खास तस्वीर में रिहाना गायों को खाना खिलाती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। रिहाना की अंबानी परिवार के साथ बढ़ती ये नजदीकियां हर किसी को काफी पसंद आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications