अकेलेपन से परेशान, खाना बनाते हुए डाली 2300 वीडियो, बन गई देश की सबसे अमीर यूट्यूबर, हर महीने आता है इतना पैसा

आपने कभी सोचा है कि घर बैठे, खाना बनाते हुए कोई करोड़ों कमा सकता है? निशा मधुलिका जी ने यही कर दिखाया है! वो इंडिया की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर्स में पहले नंबर पर हैं। सोचिए, एक औरत जिसने अपना अकेलापन दूर करने के लिए यूट्यूब चैनल शुरू किया, और आज वो अपनी मीठी आवाज़ में खाना बनाना सिखाते हुए 43 करोड़ रुपये की मालिक बन चुकी हैं।
शुरू किया यूट्यूब, बन गईं 'करोड़पति'
निशा जी अभी 65 साल की हैं और एक मशहूर इंडियन कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके चैनल का नाम 'निशा मधुलिका' है। उनकी कहानी ये है कि उन्होंने ये यूट्यूब चैनल अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए शुरू किया था। असल में, जब बच्चे बड़े होकर पढ़ाई के लिए अलग-अलग शहरों में चले गए, तो निशा जी घर पर अकेली पड़ गईं और उन्हें खालीपन महसूस होने लगा।
साल 2009 में उन्होंने अपना खाना बनाने का चैनल शुरू किया। आज उनके चैनल को 1 करोड़ 45 लाख (14.5 मिलियन) से ज़्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है। उन्होंने 2300 से ज़्यादा कुकिंग वीडियो डाले हैं। वो सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि बाकी सोशल मीडिया पर भी हैं और वहाँ भी उनके हज़ारों फॉलोअर्स हैं।
बचपन से ही था खाना बनाने का जुनून
निशा जी का जन्म 25 अगस्त, 1959 को उत्तर प्रदेश के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई के बाद, उन्होंने कुछ समय टीचर का काम भी किया। लेकिन शादी के बाद वो नोएडा आ गईं और अपने दो बच्चों की परवरिश में लग गईं।
निशा जी बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही खाना बनाने का बहुत शौक था। जब भी खाली समय मिलता, वो नई-नई डिशें बनाने में लग जाती थीं। उनका यही शौक उन्हें यूट्यूब चैनल शुरू करने की प्रेरणा बन गया। अपनी हर रेसिपी को वो इतनी आसान भाषा में, धीरे-धीरे और एक-एक स्टेप करके बताती हैं। उनकी यही सादगी और शांत आवाज़ लाखों लोगों को पसंद आती है।
मिले कई सम्मान और टाटा ट्रस्ट्स के साथ काम
निशा मधुलिका जी को साल 2014 में देश के 'टॉप मोस्ट शेफ्स इन यूट्यूब' का अवॉर्ड भी मिल चुका है। साल 2017 में भी उन्हें कुकिंग में 'बेस्ट कंटेंट क्रिएटर' का सम्मान मिला है। निशा जी ने अपनी इस शानदार यात्रा में टाटा ट्रस्ट्स के साथ भी काम किया है। वो उनके 'ध्रुव प्रोजेक्ट' का हिस्सा हैं, जिसका मकसद देश के गाँव-देहात तक इंटरनेट पहुँचाना है।


Click it and Unblock the Notifications




