Richest Indian Youtuber: 10 साल मे यूट्यूब की कमाई से खड़ा किया साम्राज्य, 370 करोड़ नेटवर्थ, 60 करोड़ का बंगल

आजकल हर कोई YouTube देखता है, चाहे वो एंटरटेनमेंट के लिए हो या फिर कोई जानकारी ढूंढने के लिए। लेकिन क्या आपको पता है कि इसी YouTube से कुछ लोग इतने पैसे कमा रहे हैं कि उनकी जिंदगी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है? हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर गौरव चौधरी की, जिन्हें सब 'टेक्निकल गुरुजी' के नाम से जानते हैं। इनकी लाइफस्टाइल इतनी लग्जरी है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
'टेक्निकल गुरुजी' कौन हैं?
गौरव चौधरी राजस्थान के अजमेर जिले से आते हैं। उन्होंने साल 2015 में अपना YouTube चैनल शुरू किया था। उस समय उनके घरवाले चाहते थे कि वो अपने फैमिली बिजनेस में हाथ बटाएं, लेकिन गौरव ने अपनी अलग राह चुनी। उन्होंने टेक्नोलॉजी पर वीडियो बनाना शुरू किया और आज उनका चैनल दुनिया के सबसे बड़े टेक चैनलों में से एक है।
गौरव चौधरी की कमाई
गौरव चौधरी ने YouTube पर इस चैनल के जरिए इतनी कमाई की है कि आज इनके पास दुबई में करीब 20 करोड़ की लग्जरी कारें और 60 करोड़ का बंगला है। वहीं अगर इनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह करीब 370 करोड़ रुपये है। दरअसल, गौरव अपने यूट्यूब चैनल टेक्निकल गुरूजी पर टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजों के बारे में बताते हैं और उनके बताने का तरीका कुछ ऐसा है कि आज YouTube पर टेक्निकल गुरूजी के चैनल के करीब 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
370 करोड़ की नेटवर्थ!
अगर आप सोच रहे हैं कि गौरव सिर्फ YouTube से ही पैसे कमाते हैं, तो आप गलत हैं। उनकी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) करीब 370 करोड़ रुपये है, जो सिर्फ उनके वीडियो से नहीं आती। गौरव दुबई पुलिस के लिए सिक्योरिटी सिस्टम इंजीनियर के तौर पर भी काम करते हैं और कई संस्थानों को सिक्योरिटी गैजेट्स भी देते हैं।
लग्जरी गाड़ियों और बंगले के मालिक
गौरव की कमाई इतनी है कि उन्होंने दुबई में करोड़ों की गाड़ियां और एक आलीशान बंगला खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 20 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें हैं और उनका बंगला 60 करोड़ रुपये का है। उनकी बताने का तरीका इतना आसान है कि उनके चैनल पर आज 2.29 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
गौरव चौधरी ने साबित कर दिया है कि अगर आप मेहनत और स्मार्ट तरीके से काम करें तो इंटरनेट की दुनिया में भी आप करोड़ों कमा सकते हैं। उनकी सफलता की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो आज YouTube पर अपना करियर बनाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications




