..................... Reyan Parag refuse to pose with Vaibhav Sooryavanshi, Troll badly - Hindi Filmibeat

'हम सुपरस्टार नहीं हैं..' वैभव सूर्यवंशी के साथ पोज देने को लेकर रियान पराग ने मारा ताना, लोग बोले- 'जलता है'

Reyan Parag Taunts Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में जो 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंची हैं उसमें से एक राजस्थान रॉयल्स भी है जो कि शानदार खेल रही है। इस टीम के कई बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया है लेकिन जो कुछ वैभव सूर्यवंशी ने किया है वो काबिले तारीफ है।

Reyan Parag Taunts Vaibhav Sooryavanshi

15 साल के इस बल्लेबाज ने ऐसी ऐसी पारियां खेली हैं कि लोग हैरान हो गए हैं। ऐसे में एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से सामने आ रहा है जिसको देखने के बाद लोग रेयान पराग को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Also Read
बैन होने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, चेहरा छिपाया और मीडिया किया पूरी तरह इग्नोर
बैन होने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, चेहरा छिपाया और मीडिया किया पूरी तरह इग्नोर

लोगों का कहना है कि रियान पराग वैभव की कामयाबी और उनके स्टारडम से जलते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपने आपको कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

फोटो का कहने पर भड़के रियान पराग

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एयरपोर्ट पर खड़े वैभव सूर्यवंशी के लिए मीडिया चिल्ला रही है। इतने में रियान पराग सामने से निकलते हैं तो मीडिया उनसे फोटो के लिए कहती है। पैप्स कहते हैं, ''एक वैभव के साथ में।'' इसके जवाब में रियान पराग कहते हैं, ''हम सुपरस्टार नहीं हैं भाई।'' इसके बाद वैभव उनको तिरखी नजरों से देखते हैं और मुस्कुरा देते हैं। पैप्स की हंसी भी सुनी जा सकती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। बता दें कि वैभव ने काफी कम उम्र में वो सब हासिल कर लिया है जिसके लिए लोग सपने देखते हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

रियान पराग की इस हरकत के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और वो उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वैभव से ईर्ष्या।'' एक ने लिखा, ''वैभव अकेला 100 के बराबर।'' एक ने लिखा, ''आप बहुत अच्छा कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''असली सितारा तो सूर्यवंशी ही है।'' एक ने लिखा, ''हमेशा आश्चर्यचकित करने वाला।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो और फैसला करिए कि किस अंदाज में रियान पराग ने वैभव को ताना मारा है।

Read more about: rajasthan royals video viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X