रेस्टोरेंट के टेबल को बनाया डांस फ्लोर, मासूम ने 'आज की रात' गाने में तमन्ना भाटिया को दे दी मात!

viral video

Kid dancing Aaj Ki Raat- तमन्ना भाटिया के गाने आज की रात ने रिलीज होकर बवाल काटा था। इस गाने को काफी पसंद किया जाता है और आज भी क्रेज है। सोशल मीडिया पर भी इस गाने को लेकर कई तरह के रील्स बने हैं।

क्या लड़के या क्या लड़किया हर किसी को इस गाने के डांस मूव्स पसंद हैं। लेकिन इस वक्त मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो की खासियत ये है कि ये किसी घर या फिर डांस क्लास का वीडियो नहीं बल्कि किसी अच्छे रेस्टोरेंट का वीडियो लग रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा बच्चा अपने परिवार के साथ आया है और खाने की टेबल को ही उसने डांस फ्लोर बना दिया है।

कैसा है वीडियो?

इस वीडियो में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 के गाने सुनाई दे रहे हैं। पहले आज की रात बजता है और ये मासूम बिल्कुल हुबहू स्टेप कॉपी करता हुआ नजर आता है। इसके आई नहीं गाना बजता है और बच्चे के राजकुमार राव के स्टेप्स फॉलो करते देखा जा सकता है।

ये डांस इतना शानदार है कि ना सिर्फ फैमिली बल्कि आसपास जो भी लोग रेस्टोरेंट में मौजूद हैं वो बच्चे की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग शोर मचा रहे हैं तो कुछ ना तालियां बजानी शुरु की। बच्चे को देखकर यकीनन यही लग रहा था कि वो भी सबका मनोरंजन करने के लिए आया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस बच्चे के डांस के दीवाने हो चुके लोग तारीफें भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''भाई 10 साल बाद रोओगे।'' एक ने लिखा, ''यह बच्चा बहुत प्रतिभाशाली और आत्मविश्वासी है, बहुत अच्छा। एक ने लिखा, ''कॉन्फिडेंस लेवल हाई है लौंडे का।''

एक ने लिखा, ''आइटम सॉन्ग पर बच्चों का डांस करना एक दुखद दुखद स्थिति है!'' एक ने लिखा, ''कर ले एन्जॉय ..... 20 साल बाद और जॉब, डिप्रेशन के साथ एन्जॉय करेगा।'' लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X