..................... Republic day 2025: Seema haider Said-Hindustan Jainabad and dance on Desh Rangeela Video trending - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी Seema ने स्वतंत्रता दिवस पर चीख-चीख के लगाए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे, इंटरनेट पर छा गया VIDEO

Republic day 2025 Seema haider

Seema Haider Viral Video: स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर हर कोई सीना चौड़ा करके 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगता है। हर कोई देशभक्ति के गाने गाता है। पूरा देश तिरेंगे के रंगों से खिल उठता है। इस दिन आम से लेकर हर खास तक हर कोई अपने-अपने घर पर झंडा लगाता है और आजादी की जश्न मनाता है। वहीं बता दें कि देशभक्ति का जोश दिखाने में सीमा हैदर की कम नहीं हैं। जी हां, पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ नया करती नजर आईं।

सीमा हैदर ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

भारत में लंबे समय से रह रहीं सीमा हैदर ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर केसरिया,सफेद और हरे रंग की साड़ी पहने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सीमा कहती हैं कि आज का दिन बहुत ही खूबसूरत बहुत ही बड़ा और बहुत ही हसीन है। वैसे तो त्योहार सभी खूबसूरत होते हैं, लेकिन आज का दिन खास है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाइयां आप सभी कमेंट में लिखें 'हिंदुस्तान जिंदाबाद'।

देश रंगीला गाने पर नाचीं सीमा हैदर

बता दें कि सीमा हैदर यहीं नहीं रुकीं देशभक्ति का जोश सीमा पर इस कदर चढ़ा की सीमा हैदर मोस्ट पॉपुलर गाने 'देश रंगीला' पर अपनी छत पर चढ़कर डांस किया। सीमा हैदर के साथ ही उनकी बेटी भी नजर आ रही है जो जोर-जोर से झंडा लहराती दिख रही है। इंटरनेट पर सीमा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह अब सीने में ठंडक पड़ी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-मानना पड़ेगा सीमा भी देशप्रेमी बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X