रेखा को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेते देख जल भुन गईं जया बच्चन? ऐसा था रिएक्शन, मुड़कर भी नहीं देखा!

Rekha- Jaya Bachchan old video- रेखा और जया बच्चन का अपना इतिहास रहा है। सभी जानते हैं कि रेखा जया बच्चन को फूटी आंख नहीं सुहाती हैं और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि उनका भूतकाल है। रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम जुड़ता था और अब वो जया बच्चन के पति हैं।
इस वक्त जया बच्चन और रेखा का एक वीडियो सीधे राज्य सभा से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों के तल्ख रिश्तों की सच्चाई ना चाहते हुए भी सामने आ गई थी। इस दौरान रेखा राज्यसभा के मनोनीत मेंबर की सपथ ले रही थीं और जया बच्चन का रिएक्शन देखकर लोग हैरान हो गए थे।
रेखा ने ली शपथ? जय बच्चन ने देखा तक नहीं..
ये वीडियो साल 2012 का है। रेखा इस दौरान चुनी नहीं गईं थीं बल्कि उनको एक मनोनीति सदस्य के दौरान पर राज्यसभा मेंबर बनाया गया था। इंग्लिश में शपथ लेतीं रेखा को देखकर सभी हैरान हैं लेकिन जया बच्चन सामने की तरफ मुंह करके बैठी हुई हैं।
दोनों अभिनेत्रियां एक साथ एक ही छत के नीचे मौजूद थीं लेकिन दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात नहीं की। कई बार देखा जाता है कि रेखा खुद ही जया बच्चन के पास चली जाती हैं लेकिन जया ने कभी पहल नहीं की। इस वीडियो में जया बच्चन का रिएक्शन देख लोगों के हैरान हुई है।
लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मैचोरिटी तब है जब आप समझें कि रेखा जी और अमिताभ बच्चन जी मुख्य समस्या हैं, जया बच्चन नहीं।'' एक ने लिखा, ''कल्पना कीजिए कि आप दूसरी महिला को बर्दाश्त कर रहे हैं और लोग आपको सिर्फ वफादारी के लिए दोषी ठहरा रहे हैं?'' एक ने लिखा, ''कैमरा मैन को पता होता है कि कैमरे पर फोकस कहां करना है।'' एक ने लिखा, ''जया जी सोच रही होंगी, ये औरत मेरा पीछा नहीं छोड़ती।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications