..................... Rekha deeply love with Amitabh Bachchan, she confessing in her interview said i am insane for him - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन से बेइंतहा प्यार करती थीं रेखा ? VIDEO में सच कबूलती आईं नजर, कहा- मैं पागलों की तरह...

Rekha-Amitabh Bachchan

Rekha-Amitabh Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग, डांस और गायकी से दिल जीतने वाली अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि एक ही हैं रेखा। रेखा जैसा ना कोई था ना हैं। उन्होंने एक से एक बड़ी एवरग्रीन फिल्में दीं हैं। बता दें कि उनकी फिल्में और गानें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। बता दें कि रेखा जितनी सफल एक्ट्रेस रही हैं उतनी ही वह अपनी पर्सनल लाइफ फेल रही है। खासतौर पर प्यार और शादी के मामले में रेखा का लक काम नहीं किया। ना तो रेखा को पिता का प्यार मिला और ना ही उन्हें उनकी मोहब्बत मिली।

चर्चाओं में रहती हैं रेखा और अमिताभ की कहानी

रेखा को लेकर लंबे समय से खबर तेजी से उड़ी है वह है उनका और अमिताभ बच्चन का अफेयर। किसी का कहना है कि रेखा अमिताभ बच्चन से तब भी प्यार करती थीं और आज भी प्यार करती हैं। तो किसी का कहना है कि भले ही उनका अमिताभ के साथ कोई रिश्ता ना हो, लेकिन रेखा ने सालों से उन्हें ही चाहा है। वहीं अब रेखा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने रिश्ते को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।

रेखा ने कह दी दिल की बात

सिमी ग्रेवाल के एक इंटरव्यू में रेखा से पूछा जाता है कि 'आप दो अंजाने फिल्म में एक साथ थे। फिल्म में आपकी केमिस्ट्री देखी गई थी आपका प्यार देखा गया था, लेकिन फिर सुनने में यह भी आया था कि कैमरे के बाहर भी आपके प्यार के चर्चे होने लगे थे। यह सब सुनकर रेखा हंसने लगती हैं।

https://youtube.com/shorts/sFpdW_hEsm4?feature=shared

मैं उनके पीछे पागल थी...

रेखा कहती हैं- यह बहुत ही बेकार का सवाल है। मैं उनके प्यार में उनके जुनून में गिरने से खुद को रोक नहीं पाई। मैं उनके पीछे पागल थी दीवानी थी। मेरा प्यार उनके लिए अलग था मैं उन्हें पाना चाहती थी और मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने एक अच्छे इंसान को चुना। इसके बाद रेखा कहती हैं कि वैसे यह इंटरव्यू मेरे लिए है या मिस्टर बच्चन के लिए है ?' बता दें कि रेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। उनका यह वीडियो देखकर फैन्स उनके मुरीद हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X