रेखा ने स्टेज पर इस गाने पर कर दिया डांस, उतर गया जया बच्चन का चेहरा, धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो...

Rekha Dance

बॉलीवुड आइकन रेखा अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी एक्टिंग और अपने डांस की वजह से आए दिनों हेडलाइन बटोरती हैं। जहां जया बच्चन अपने व्यवहार और बयानों की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं वहीं रेखा अपनी अदाएं और फैशनेबल लुक की वजह से हेडलाइन बटोरती हैं। वैसे तो जया बच्चन रेखा से कम ही बात करती हैं, लेकिन रेखा को फिर भी अवॉर्ड फंक्शन में कई बार जया बच्चन के साथ खुशी जाहिर करते देखा गया है।

चर्चाओं में रहती हैं रेखा

हालांकि दोनों के बीच रिश्ते कैसे हैं यह तो सभी को अच्छे से पता है। कहा यह भी जाता है कि जया बच्चन को अमिताभ बच्चन का रेखा के साथ काम करना पसंद नहीं था। इसलिए अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ कभी काम ना करने की कसम खा ली थी, लेकिन फिर भी आज तक रेखा और अमिताभ बच्चन के पुराने गाने और तस्वीरें इंटरनेट पर छाए रहते हैं।

रेखा का डांस नहीं आया जया को पसंद

फिलहाल तो रेखा का एक पुराना अवॉर्ड फंक्शन का क्लिप इंटरनेट पर खास पसंद किया जा रहा है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि रेखा बेहद ही खूबसूरत ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर 'कैसी पहेली है ये कैसी पहेली जिंदगानी' गाने पर जोरदार डांस करती नजर आती हैं। रेखा के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन देख लोग तो तालियां बजाते थकते नहीं हैं। बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में तमाम सुपर स्टार्स आए थे जिसमें जया बच्चन को भी सामने बैठे देखा गया। जया बच्चन ने रेखा का डांस खत्म होने के बाद ताली तो बजाई, लेकिन उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है जैसे उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है।

वीडियो देख लोगों ने यूं किया रिएक्ट

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लग रहा जैसे रेखा जया का सब्र टेस्ट कर रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चेहरे पर जलन साफ झलक रही है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जया जी को बहुत गुस्सा आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X