VIDEO: अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही शर्म से लाल पीली हुई रेखा, नेशनल चैनल पर जुबां पे आ गई दिल की बात

Rekha-Amitabh Bachchan

Rekha Viral Video: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन ही नहीं बल्कि बेहदरीन एक्ट्रेस और एक्सप्रेशन की रानी कही जाने वाली रेखा की फिल्में लोगों को आज भी देखना पसंद हैं। रेखा की फिल्में एवरग्रीन हैं। खासतौर पर अलग वह फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ हो। बता दें कि रेखा और अमिताभ बच्चन की कहानी आए दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। कभी रेखा खुद ही अमिताभ बच्चन को लेकर अपने दिल में छिपे जज्बात को जुबां पर ले आती हैं तो कभी उनके पुराने किस्से फिर से इंटरनेट पर छा जाते हैं।

अमिताभ बच्चन का नाम सुन शर्म से लाल पीली हुईं रेखा

फिलहाल तो रेखा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा बिग बॉस के सेट पर गई हैं। जहां वह नेशनल टीवी पर वह अपने मुंह से अमिताभ बच्चन का नाम पुकारती हैं इतना ही नहीं मुंह से बिग बी बोलते ही रेखा शर्म से लाल पीली भी हो जाती हैं। बता दें रेखा के इस थ्रोबैक वीडियो में देख सकते हैं कि सलमान खान रेखा जी को कहते हैं- प्यार से दे रहे हैं रख लो वरना थप्पड़ मारकर भी दे सकते हैं।

https://youtube.com/shorts/_7cmZzzeqKQ?feature=shared


रेखा ने खींचे सलमान खान के कान

इसपर रेखा सलमान खान को जवाब देते हुए कहती हैं- 'थप्पड़ से डर नहीं लगता है साहब, प्यार से भी डर नहीं लगता है। वो तो मैं बेइंतेहा कर सकती हूं। मुझे डर तो इस ही चीज से लगता है बिग बी से..' लेकिन जैसे ही रेखा को एहसास होता है कि उनके मुंह से अमिताभ बच्चन का नाम निकला है वह स्थिति को देखते हुए बिग बॉस कह देती हैं, लेकिन सामने खड़े सलमान खान सब समझ जाते हैं और वह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वहीं सलमान को मसखरी करता देख रेखा सलमान खान के कान खींचने लगती हैं। जहां एक तरफ बिग बॉस 19 ट्रेंड में है वहीं दूसरी ओर रेखा और अमिताभ बच्चन की कहानी भी चर्चाओं में रहती हैं। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X