शादी से बचने का खौफनाक ड्रामा! रीना बनी नागिन, बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़ प्रेमी संग हुई फरार...
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां युवती ने परिवार की तरफ से तय की गई शादी से बचने के लिए खौफनाफ फिल्मी ड्रामा रचा। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय रीना ने फिल्मी अंदाज में अपनी गुमशुदगी की कहानी रच डाली। इस अनोखे ड्रामे ने कुछ समय के लिए पूरे गांव को अंधविश्वास और अफवाहों की चपेट में ले आया था, लेकिन बाद में जाकर इस पूरे ड्रामे की सच्चाई खुली। आइए जानते है इस अनोखे कारनामे के बारे में...

खबरों के मुताबिक, औरैया के एक गांव में रहने वाली रीना की शादी परिवार ने उसकी बगैर राजामंदी से तय कर दी थी। मगर रीना इस रिश्ते से बिलकुल भी खुश नहीं थी और शादी से बचने के लिए इस अनोखे ड्रामे का सहारा लिया। घटना वाले दिन रीना ने अपने बिस्तर पर करीब पांच फीट लंबी सांप की केचुली रखी और चुपचाप घर से फरार हो गई। जिसकी वजह से गांव में यह अफवाह फैल गई कि लड़की 'नागिन' बन गई है। मामला गंभीर होता देख परिजनों ने पुलिस को सुचना दी और रीना के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। जांच में मामला धीरे-धीरे साफ होने लगा। मोबाइल कॉल डिटेल और स्थानीय जानकारी जुटाने पर सामने आया की रीना किसी और युवक से प्यार करती थी। पुलिस के मुताबिक रीना अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी मगर परिवार के दबाव के कारण घर छोड़ने पर मजबूर हो गई। जांच में यह भी सामने आया की 'नागिन' बनने की अफवाह जानबूझ कर फैलाई गई थी जिससे रीना को भागने के लिए और अधिक समय मिल जाए। फिलहाल पुलिस ने रीना का पता लगा लिया है और कानूनी पड़ताल चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications