सदन में अचानक भोजपुरी भाषा बोलने लगे रवि किशन, ऐसा था स्पीकर का रिएक्शन, चौंकाने वाला वीडियो वायरल!

Ravi Kishan Bhojpuri Language in Lok Sabha- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार का नाम आता है तो सबसे पहले रवि किशन की जहन में आते हैं। इस इंडस्ट्री से निकलकर लगभग हर भाषा में काम कर चुके रवि किशन भोजपुरी के पहले सुपरस्टार हैं।
फिलहाल वो फिल्मों से ज्यादा अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान दे रहे हैं और बीजेपी से सांसद हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक पुराना वीडियो सीधे सदन से वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने वाला है।
आम तौर पर सदन में नेता लोग हिंदी और अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस रवि किशन ने एक अलग धमाका कर दिया है। दरअसल लोकसभा सदन में अपनी बात रखते हुए स्पीकर के सामने अचानक से रवि किशन ने भोजपुरी भाषा में बात करना शुरु कर दिया। जैसे ही उन्होने ये काम किया वहां बैठे लोग हैरान हो गए और स्पीकर का रिएक्शन काफी चौकाने वाला था।
क्या बोले रवि किशन
रवि किशन बोले, ''भइया इतना उपलब्धि है थोड़ा टाइम लगी। बहुत किए हैं हम लोग। इतना अचीवमेंट कैसे गिनवाएंगे। दू तीन घंटा दा हमे। इतना काम सरकार कइले तो बोले के पड़ी।'' इतना सुनने के बाद स्पीकर महोदय ने भी उनको भोजपुरी भाषा में ही जवाब दिया। उन्होने कहा, ''गागर में सागर भइले।'' इसके बाद अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। रवि किशन बिंदास हैं और उनका ये अंदाज कहीं पर भी नजर आ जाता है। रवि किशन का ये अंदाज आपने कई बार देखा होगा।
लोगों ने क्या कहा?
रवि किशन के इस अंदाज के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''वाह रे विधायक जी दिल जीत लिए, गिनवाइये वरना विपक्षियों को भरोसा नहीं होता।''' एक ने लिखा, ''भोजपुरी भाषा मज़ाक की बात नहीं , भोजपुरी भाषा गर्व की बात है।'' एक ने लिखा, ''जय हो रवि किशन भईया।'' एक ने लिखा, ''ये देख के अच्छा लगा कि रविकिशन जी सदन में भोजपुरी बोले हैं वैसे मै न ही रविकिशन जी का फैन हूं न ही बिहार से हूँ।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











