रतन टाटा के गुजरते ही करीबी शांतनु नायडू ने की सगाई? जानिए कौन है शांतनु की गर्लफ्रेंड

Ratan Tata Friend

Ratan Tata Friend Shantanu Naidu Girlfriend: दिवंगत बिजनेस टायकून रतन टाटा के सबसे करीबी माने जाने वाले उनके 55 साल छोटे दोस्त शांतनु नायडू एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। शांतनु नायडू की मिस्ट्री गर्ल के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों के साथ दावे किए जा रहे हैं कि शांतनु नायडू ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है।

शांतनु नायडू की इन तस्वीरों को देखने के बाद लगता है कि जैसे वो इस महिला के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। शांतनु नायडू ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें वह एक युवती के साथ नजर आ रहे हैं। विदेशी मूल की लग रही इस युवती का चेहरा किसी भी फोटो में उजागर नहीं किया गया है। ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर उनका चेहरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। शायद शांतनु उनका चेहरा पब्लिक नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में शांतनु नायडू के साथ दिख रही ये महिला कौन है इसकी डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

इंस्टाग्राम पर कुल छह तस्वीरों शेयर करते हुए शांतनु ने लिखा, "हमारी आत्माएं नहीं मिलीं, उन्होंने याद किया।" एक तस्वीर में शांतनु ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेल्फी ली है। ये तस्वीरें लंदन की हैं। इस यूजर ने जब शांतनु से पूछा कि ये एआई है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'दिल के टुकड़े हजार हुए।' कई यूजर्स ने इस जोड़े की तारीफ की है तो कई ने कहा कि इन तस्वीरों को देखकर उनका दिल टूट गया है।

कुछ साल पहले शांतनु का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रतन टाटा के जन्मदिन पर गीत गा रहे थे। साल 2014 में सावित्री फुले पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग करने के बाद नायडू ने 2016 में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। ऑटोमोबाइल डिजाइन इंजीनियर शांतनु ने 2014 में आवारा कुत्तों को तेज रफ्तार कारों से बचाने के लिए एक सिस्टम विकसित किया था। रतन टाटा को आवारा कुत्तों की फिक्र रहती थी और उन्होंने टाटा के मुख्यालय बॉम्बे हाउस में उनके लिए एक आश्रय बनाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X