तय तारीख से पहले ही रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने रचा ली शादी? सजी स्टार्स की महफिल
Rashmika Mandanna Vijay Devrakonda Wedding Photos Fact Check: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनकी कथित शादी की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता और चर्चा का माहौल बन गया है।

वायरल हो रही तस्वीरों में रश्मिका और विजय को पारंपरिक साउथ इंडियन परिधान में देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है और वे कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं औप फेरे की रस्म निभाते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ तस्वीरों में सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर, सामंथा रुथ प्रभु, मृणाल ठाकुर और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स कपल के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
दिलचस्प बात ये हैं कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका की शादी की तारीख 26 फरवरी तय रखी गई थी लेकिन इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि जैसे दोनों ने पहले ही अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। हालांकि आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की ये तस्वीरें फेक हैं और एआई द्वारा बनाई गई हैं। इससे पहले बेसब्रे फैंस इनकी शादी की इमेजरी तस्वीरें क्रिएट कर वायरल कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











