Fact Check: चोरी छिपे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कर ली सगाई, छा गईं कपल के फंक्शन की तस्वीरें...

Rashmika Mandanna and Vijay deverakonda

Rashmika Mandanna and Vijay deverakonda Fact Check Photos: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने लुक्स स्टाइल और फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितनी चर्चाओं में रहती हैं उतनी ही पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोरती है। रश्मिका मंदाना के लव अफेयर के चर्चे भी काफी तेज रहते हैं।

विजय रश्मिका ने फैन्स को दिया सरप्राइज

सामने आईं कुछ तस्वीरों और फैन्स के आधार पर माना जाता है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को वेकेशन पर भी जाते देखा गया है। दोनों के क्यूट पोस्ट भी फैन्स को बेहद पसंद आते हैं। ऐसे में फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब दोनों सगाई या शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

क्या कर रही रश्मिका और विजय ने सगाई

वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना इवोरी कलर का लहंगा पहनी नजर आ रही हैं। लंबे इंयरिंग सिंपल हेयरस्टाइल के साथ ही रश्मिका सिर पर पल्ला किए दिख रही हैं। इन आउटफिट्स में रश्मिका बहुत ही प्यारी दिख रही हैं। वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा भी मैचिंग का टक्सीडो पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में कपल के बीच की शानदार केमिस्ट्री देखी जा सकती है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कहीं रश्मिका मंदाना अपने लव वन विजय देवरकोंडा को किस करती दिख रही हैं तो कभी वह उनके साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

क्या है तस्वीर की सच्चाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। दरअसल यह तस्वीरें AI द्वारा जनरेट की गई हैं, लेकिन इन तस्वीरों को इतनी सफाई से एडिट किया गया है कि फैन्स तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि यह तस्वीरें फेक हैं। बता दें कि दोनों फैन्स के फेवरेट कपल हैं। फैन्स भी चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी कर लें।

Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार की AI तस्वीरों और वीडियो का समर्थन नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X