कौन हैं रैपर शेंटी शर्मा? 'कॉकरोच जनता पार्टी' को बताया 'इंटरनेट का ड्रामा', लोग बोले- ज्ञान देना आसान...
Santy Sharma On Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर काफी ज्यादा इस समय बहस चल रही है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इस पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं तो वही काफी लोग इसकी निंदा करते हुए भी नजर आए हैं। इसी बीच रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट शेंटी शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद में वह काफी चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी की आलोचना कर दी है और लोगों से किसी भी आंदोलन में सोच समझकर हिस्सा लेने की भी गुजारिश कर दी है।

शेंटी शर्मा ने शेयर किया पोस्ट
हाल ही में शेंटी शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट पर ड्रामा नजर आ रही है। अभी के वक्त में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो ऐसे आंदोलन को चलाने वाले लोगों के बैकग्राउंड की जांच नहीं करते और ट्रेंड्स को फॉलो करना शुरू कर देते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का आम आदमी पार्टी से जुड़ाव रह चुका है और उन्होंने पहले भी कई सारे पोस्ट ऐसे किए हुए हैं जो खुद भारत के आलोचना करते हुए नजर आते थे।
भारत की समस्याओं पर देना चाहिए ध्यान
शेंटी शर्मा अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं कि "अगर कोई सच में खुद को राष्ट्रवादी कहता है तो उसका ध्यान भारत की असली समस्याओं के समाधान पर होना चाहिए। विकास से लेकर रोजगार, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता ना कि जेन जी को नेपाली या बांग्लादेश जैसे देशों में देखी गई स्थितियों से प्रेरित होकर सड़कों पर उतर जाने के लिए उकसाने का।"
शेंटी शर्मा ने इस पर यह भी लिखा कि "कोई भी राजनीतिक पार्टी परफेक्ट नहीं होती है, बीजेपी भी नहीं। आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा होता है। लेकिन फालतू के अस्थिरता पैदा करना और गुस्से का माहौल बना देना या फिर ऑनलाइन प्रोपेगेंडा को फैलाना भारत के लिए सही नहीं होता है।"
शेंटी शर्मा ने कहा कि जहां एक तरफ सरकारों और संस्थाओं की आलोचना लोकतंत्र का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है। वहीं दूसरी तरफ बिना किसी रचनात्मक दिशा के भावनात्मक तौर पर भड़काए गए ऑनलाइन आंदोलन सामाजिक अस्थिरता को बढ़ावा देते हैं। रैपर ने राजनीतिक बहसों में एल्गोरिथम से लेकर आधारित कंटेंट, मीम कलर और वायरल गुस्से के बढ़ते हुए असर को लेकर भी चिंता जाहिर की है।
कौन हैं शेंटी शर्मा?
शेंटी शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक भारतीय रैपर होने के साथ-साथ सिंगर और इंटरनेट पर्सनालिटी भी हैं। जो अपने म्यूजिक रिलीज और ट्रेडिंग सामाजिक से लेकर डिजिटल मुद्दों पर राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने म्यूजिक से लेकर सार्वजनिक बयानों और इंटरनेट विवादों में हिस्सा लेकर खुद की एक खास पहचान स्थापित की है।


Click it and Unblock the Notifications