अनंत-राधिका के बीच घुसने की कोशिश कर रहे थे रणवीर सिंह ? नीता अंबानी की छोटी बहू ने ऐसी लगाई अक्ल ठिकाने...

Radhika Merchant

Radhika Merchant-Anant Ambani Video: बीती शाम मुंबई में एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया था। इस मौके पर तमाम फिल्मी सितारे और बिजनेसमैन को देखा गया। अब इतना बड़ा इवेंट हो और अंबानी परिवार इसमें शिरकत ना करे ऐसा हो तो ही नहीं सकता। बता दें कि बीती शाम के इवेंट में अंबानी का पूरा परिवार एक साथ नजर आया। मुकेश अंबानी के साथ ही नीता अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट, श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी साथ नजर आए।

अंबानी फैमिली ने जीत लिया दिल

बता दें कि इस इवेंट में अंबानीज महिलाओं के लुक ने सभी का ध्यान खींचा। जहां नीता अंबानी ऑफ व्हाइट साड़ी में दिखीं। वहीं श्लोका और राधिका भी मैचिंग कलर के आउटफिट पहने दिखीं। पहले तो राधिका कैमरे के सामने आने से बचती हैं, वह बैक स्टेज इवेंट में शिरकत करती हैं, लेकिन पैपराजी द्वारा बार-बार रिक्वेस्ट किए जाने पर राधिका मर्चेंट पोज देने के लिए अपने पति अनंत अंबानी के साथ आगे बढ़ती हैं, लेकिन इसी दौरान रणवीर सिंह भी आ जाते हैं। जैसे ही पैप्स ने रणवीर को देखा पैप्स रणवीर को भी राधिका और अनंत को ज्वाइन करने के लिए कहते हैं।

राधिका ने खींचा पति अनंत का हाथ

ऐसे में रणवीर सिंह राधिका और अनंत के बीच में आकर पोज देने का सोचते हैं, लेकिन राधिका ने ऐसा नहीं होने दिया। राधिका सभी के सामने अनंत का हाथ खींचकर अपनी ओर बढ़ा देती हैं और फिर रणवीर से कहती हैं कि आप उस साइड यानी कि अनंत के दूसरे ओर चले जाएं। रणवीर सिंह मुस्कुरा देते हैं और अनंत के पास जाकर खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-राधिका में संस्कार कूट-कूट के भरे हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- अच्छा किया राधिका ने पति के साथ ही पोज देना चाहिए।

अनंत के काफी अच्छे दोस्त हैं रणवीर सिंह

वैसे आपको बता दें कि रणवीर सिंह अनंत अंबानी के काफी अच्छे दोस्त हैं। अनंत अंबानी की शादी के मौके पर राणवीर सिंह ने जमकर डांस किया था। रणवीर के डांस के वीडियो इंटरनेट पर छा गए थे।

More from Filmibeat

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X