गर्लफ्रेंड संग महाकाल के दरबार में Ranveer Allahbadia ने मनाया जन्मदिन, देखें फोटोज
Ranveer Allahbadia Girlfriend: रणवीर अल्लाहबादिया इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल आपको बता दें कि वह जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं और दोनों को साथ में कई बार देखा भी जा चुका है। इसी बीच अब रणबीर अपने जन्मदिन के मौके पर उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। लेकिन सबसे खास बात यह है कि साथ में उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट भी नजर आई। अब दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों ने महाकाल बाबा के दरबार में साथ में माथा टेका। रणवीर ने कैप्शन में लिखा कि "मेरा 33वां जन्मदिन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मनाया गया। जाहिर सी बात है कि यहां से आगे की जिंदगी अब वैसी नहीं रहेगी जैसे कि पहले थी।"
महाकाल के दर्शन करके बदल जाती है जिंदगी
रणवीर अल्लाहबादिया ने वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा कि "कई बार लोग कहते हैं की उम्र के 33वें साल में कदम रखते ही जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आ जाता है और यह भी कहा जाता है कि जो एक बार महाकाल के दर्शन कर लेता है उसकी किस्मत भी बदल जाती है। सच बताऊं तो इससे ज्यादा खूबसूरत और सुकून देने वाला जन्मदिन मेरे लिए कोई और भी नहीं हो सकता है। इस खास से मौके को और भी ज्यादा याद कर बनाने के लिए मैंने अपने जन्मदिन के मौके पर उज्जैन पर एक बहुत ही शानदार और दमदार डॉक्यूमेंट्री शूट भी की है।"
रणवीर और जूही की जोड़ी लोगों को आ रही पसंद
रणवीर अल्लाहबादिया ने वीडियो के अलावा कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है और इसमें उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट भी साफ नजर आ रही है। दोनों साथ में काफी खुश भी देखे जा सकते हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "हैप्पी बर्थडे रानू। सच में यार तुम्हारी किस्मत बहुत ही जोरदार है जो तुम्हें इतनी शानदार जिंदगी मिली है।" अब फैन्स भी इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
कौन है जूही भट्ट?
अगर हम जूही भट्ट की बात करें तो वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर होने के साथ-साथ मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं। वैसे तो वह देहरादून की रहने वाली है। लेकिन अपने सपनों को उड़ान देने के लिए वह मुंबई में रह रही हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा हुआ है कि एक्टर, ढलते सूरज और सपनों का पीछा करती हुई। उन्हें डिजिटल कंटेंट कंपनी फिल्टर कॉपी के कई मजेदार वीडियोज में भी देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर उनकी 4.88 लाख से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। वहीं रणवीर के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 42 लाख लोगों ने फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications