..................... Ranveer Allahabadia drops three private photos with new girlfriend Juhi bhatt cosy photos with romantic caption - Hindi Filmibeat

तस्वीरें सामने आते ही छा गई रणवीर इलाहाबादिया की नई गर्लफ्रेंड, यूट्यूबर ने शेयर की तीन प्राइवेट PICS

Ranveer Allahabadia New Girlfriend: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया पिछले दिनों 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में हुए विवाद के बाद अब धीरे धीरे ट्रैक पर लौट रहे हैं। इसी बीच अब उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है। रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी नई गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Ranveer Allahabadia New Girlfriend

रणवीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड

काफी समय से रणवीर इलाहाबादिया और जूही भट्ट के रिलेशन और डेटिंह के चर्चे थे वहीं अब इस स्टार ने खुद सब कुछ कंफर्म कर दिया है। हाल ही में वो IPL मैच के बाद एक मिस्ट्री वुमन के साथ दिखे थे, इसके बाद से ही इस हसीना को लेकर खूब गॉसिप कर रहे हैं।

रणवीर इलाहाबादिया ने शेयर की तस्वीरें

रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में वो एक्ट्रेस एंड इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ खूबसूरत पोज देते दिखाई दे रहे हैं। जहां पहली तस्वीर में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में रणवीर जूही को गोद लिए नजर आ रहे हैं दोनों एक दूसरे में खोए हुए हैं।

कोजी तस्वीरों को दिया रोमांटिक

एक्ट्रेस जूही भट्ट के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बीयर बाइसेप्स ने लिखा कि- सूरज, चांद, तारे और इनके बीच की हर चीज। क्या आप कभी किसी ऐसे इंसान से मिले हैं जिसकी रोशनी दुनिया की सारी नेगेटिविटी को जला सकती है? अब लोग उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं।

कौन हैं जूही भट्ट

जूही भट्ट मुंबई में रहती हैं और एक्ट्रेस होने के साथ ही डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वो वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही ब्रांडेड डिजिटल कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं। वो कुछ वक्त पहले आए शो भय:The Gaurav Tiwari Mystery में भी काम कर चुकी हैं।

Read more about: ranveer allahabadia bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X