Cut Copy Paste है रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा! 10 सालों बाद पहली बार दिखाया अभिनेत्री ने चेहरा? जानें सच्चाई

Rani Mukherjee Daughter Adira Photos Fact Check: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी जितनी जबरदस्त हीरोइन है उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा करीब 10 साल की हो चुकी हैं और आज तक मीडिया में रानी मुखर्जी की लाडली का चेहरा नहीं आया है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी से साथ उनकी बेटी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
रानी मुखर्जी और आदिरा की इन तस्वीरों की बात करें तो इनमें दोनों एक दूसरे के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। तमाम लोग रानी की बेटी को उनकी ही कॉपी बता रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि इन तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है।
तस्वीरों में दिखाई दे रही रानी मुखर्जी और उनके बेटी असली नहीं हैं। दरअसल, ये तस्वीरें फेक है और एआई के माध्यम से क्रिएट की गई हैं। रानी मुखर्जी की बेटी की तस्वीरें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है लेकिन रानी बेटी का चेहरा नहीं दिखाती हैं ऐसे में उत्साहित फैंस ने उनकी बेटी की ये एआई तस्वीरें क्रिएट कर दी हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रानी मुखर्जी ने साल 2015 में बेटी आदिरा को जन्म दिया था। आदिरा के जन्म के बाद रानी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। एक्ट्रेस अपना सारा समय बेटी को ही दे रही थी लेकिन पति आदित्य चोपड़ा के कहने पर दोबारा फिल्मों में वापसी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में नजर आई थीं। जल्द ही रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग मूवी मर्दानी 3 के साथ अगले साल बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











